महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने सुशांत मामले पर विधानसभा में दिया बड़ा बयान, अब ओर सबूतों की जरुरत नहीं

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनियां को अलविदा कह दिया था। महज 34 वर्ष की उम्र में उनके यू चले जाने पर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। कि इतना सिंपल दिखने वाला अभिनेता ऐसा कुछ कर सकता है। वहीं उनके निधन के बाद से ही उनके परिजनों और फैंस द्वारा इस मामले को लेकर सीबीआई द्वारा जांच की मांग की गई थी। जिसके बाद उच्च न्यायालय ने इसे मंजूरी दे दी।

New WAP

cbi team for sushant case

लेकिन इस मामले में सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा पिछले 9 महीनों से जांच की जा रही है। लेकिन ज्यादा कुछ खास निकल नहीं पाया है। वहीं सुशांत सिंह के फैंस आई दिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चहिते कलाकार को न्याय दिलाने के लिए लगे रहते हैं। वहीं अभिनेता की बहन भी आई दिन अपने भाई की वीडियो और फोटो शेयर कर न्याय की मांग करती हुई नजर आती है।

Anil deshmukht hm maharashtra

वहीं सुशांत मामले को लेकर कई बॉलीवुड के कलाकार भी सामने आए थे। और वे हर मौके पर न सिर्फ सुशांत को याद करते हैं। बल्कि उनके लिए न्याय की भी मांग करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत सिंह को याद करते हुए। एक इमोशनल नोट भी लिखा था। वे हर मौके पर उन्हें याद करते हैं।

shekhar suman

नितीश राणे ने किया ट्वीट

सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को लेकर अब बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और भाजपा नेता नितेश राणे ने एक ऐसा ट्वीट किया जो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार भी मान गई है कि सुशांत के साथ कुछ हुआ है।

New WAP

बात करें नितिश राणे की तो वे सुशांत सिंह निधन मामले में कई बार अपने खुलासे को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख महाराष्ट्र विधानपरिषद में खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ नितिश राणे ने लिखा- ‘चलो अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी ये मान लिया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ गलत हुआ है! और किसी प्रमाण की जरुरत है क्या अब? ‘

nitish rane

Share on