31 C
Mumbai
Friday, March 24, 2023
spot_img

Sherlyn Chopra ने वीडियो जारी कर बढ़ाई Shilpa Shetty की परेशानी, कहां दीदी गलती मानने से कोई छोटा नहीं होता

जब से बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोनोग्राफी मामले में गिरफ्तारी हुई है। उसके बाद से ही वे काफी ज्यादा परेशानियों का सामना कर रही है। बता दें कि बीते कुछ महीनों के अंदर शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। उनके पति की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आई थी वहीं खबरों के चलते शिल्पा शेट्टी ने सभी से यह निवेदन किया था कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को इस तरह से ना चलाया जाए।

New WAP

Shilpa Shetty Super Dancer Set

बता दें कि 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा की मुंबई का क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तारी की गई थी। उनके खिलाफ सॉफ्ट पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने और उसे पब्लिश करने के गंभीर आरोप है। बता दें कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पोर्नोग्राफी फिल्मों से जुड़ी कई अभिनेत्रियों ने सामने आकर राज कुंद्रा के खिलाफ बयान दिए थे। जिसने उनकी मुशीबतों को और बढ़ा दिया है। बता दें कि राज कुंद्रा के वकील की तरफ से कई बार उनकी जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है लेकिन कोर्ट से अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।

New WAP

Raj Kundra With Shilpa n shamita shetty

वह इस मामले में शिल्पा शेट्टी को भी काफी कुछ सहना पड़ा है बता दे कि उन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी के बाद में अपने वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट को भी छोड़ दिया था लेकिन उन्होंने महीने भर बाद दोबारा सुपर डांस 4 में अपनी वापसी कर ली है और वह पहले की तरह ही हंसती और खिलखिलाती हुई नजर आ रही है। सभी फैंस उनकी दोबारा वापसी को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं।

लेकिन अभी भी अभिनेत्री की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है बता दे कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ आरोप लगाने वाली शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में वीडियो जारी कर शिल्पा शेट्टी पर बड़ा निशाना साधा है। बता दे कि वे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस द्वारा शर्लिन चोपड़ा से भी 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई थी। इस दौरान उन्होंने कई बड़े राज्यों के सामने खोले थे।

Sherlyn Chopra Raj Kundra

अब हाल ही में वीडियो जारी करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि कोई भी इंसान अपनी गलती को स्वीकार करने से छोटा नहीं होता है उन्होंने कहा है कि शिल्पा दीदी उन लड़कियों के बारे में भी सोचो जो इस तरह के दलदल में फंस चुकी है। उनके प्रति भी आपको सहानुभूति रखना चाहिए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा ने इसके साथ में एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि वह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ में नजर आ रही है। इतना ही नहीं उनके साथ में एक और व्यक्ति दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि यहां उस दौरान की तस्वीर है जब वे राज कुंद्रा से ऐप के सिलसिले में मिली थी। यह तस्वीर 22 मार्च, 2019 की बताई जा रही हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!