रिया चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, 2021 में करने वाली है यह सबसे बड़ा काम?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं ड्रग्स मामले में रिया का नाम आने के चलते उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ गई थी। जिसके बाद से ही वह सुशांत के फैंस के लिए आलोचना का केंद्र बनी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस रिया की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है।

New WAP

लेकिन रिया काफी समय से सभी सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी बनाए हुए हैं। वे काफी दिनों से एक्टिव नजर नहीं आ रही है ना ही किसी न्यूज़ में ना ही किसी सोशल मीडिया अकाउंट में लेकिन अब रिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती नए साल में यानी 2021 में कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

रूमी जाफरी ने दी जानकारी

दरअसल, रिया चक्रवर्ती और सुशांत की ख़ास दोस्त रूमी जाफरी ने बताया कि रिया अब पहले बेहतर हो रही हैं। उनके लिए ये साल बहुत बड़ा ट्रॉमा रहा है। वैसे तो ये साल सबके लिए ही खराब रहा है, लेकिन उनके केस में इस साल ने उन्हें अलग ही लेवल का ट्रॉमा दिया है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक अच्छे खासे मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली लड़की ने एक महीना जेल में काटा है। इन सब चीज़ों ने उसके मनोबल को पूरी तरह कुचलकर रख दिया है। लेकिन रिया अगले साल से काम पर वापस लौटेंगी’।

रूमी ने बताया कि इंडस्ट्री रिया का खुली बाहों से स्वागत करेगी। मैं हाल ही में उससे मिला था वो बहुत शांत थीं, उसने ज्यादा बात नहीं की। लेकिन इसके लिए हम उसे ब्लेम नहीं कर सकते वो इस साल बहुत सारी चीज़ों से निकली है। वक्त गुज़रजाने दीजिए और तपिश कम हो जाने दीजिए। मुझे यकीन है रिया के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है’।

New WAP


Share on