खाना बनाते हुए सलमान का वीडियो हुआ वायरल, धनिये को बताया भूसा तो लोगों ने लताड़ा

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : बॉलीवुड के दबंग खान सलमान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सलमान ने अपना 55वां जन्मदिन मनाया है। जिस से जुड़ी वीडियो और फोटोस पहले ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

New WAP

वहीं इस बीच दबंग खान का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि सलमान के ऐसे वीडियो सामने आए हो इससे पहले भी सलमान कई बार खेतों में धान लगाते हुए मजदूरों के बीच काम करते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन इस वीडियो में सलमान का कुछ अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा है। जिसमें वे बाकायदा एक कुक की तरह तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं इस वीडियो को एक्ट्रेस बीना काक ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सलमान द्वारा बनाई जा रही रेसिपी में बतौर बीना उनकी मदद कर रही है। और वे सलमान को तड़का लगाने के लिए एक कटोरी में धनिया देती नजर आ रही हैं। वहीं जब सलमान से धनिया के बारे में पूछा जाता है तो वे हंसते हुए कहते हैं कि ये भूसा है।

और ऐसा कहते हुए सलमान खान उनकी रेसिपी में यह भूसा मिला देते हैं जिसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। और सलमान के फनी अंदाज को ट्रोलर्स बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

New WAP


Share on