बेघर हुई रिया चक्रवर्ती? दर-दर भटक रहे हैं एक्ट्रेस के माता-पिता, जानें क्या है वजह

Follow Us
Share on

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जाने का कई लोगों की जिंदगी पर गहरा असर हुआ है, इसमें सुशांत के परिवार और उनके फैंस शामिल है। वही बॉलीवुड अभिनेत्री और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी कई मुश्किलों का सामना कर रही है। सुशांत के जाने के बाद उनके पिता ने रिया के खिलाफ पटना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी और इसके बाद रिया चक्रवर्ती को सुशांत केस में मुख्य आरोपी के रूप में देखा जाने लगा था। सुशांत केस में कई मिस्ट्री सामने आई और फिर एनसीबी की केस में एंट्री हुई।

New WAP

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया और वह कई महीनों तक जेल में रही। कई महीनों तक जेल में बंद रहने के बाद रिया को जमानत मिली। खबर आ रही है कि अब रिया चक्रवर्ती को पैपराजी से परेशानी होने लगी है और रिया के माता पिता दूसरे घर में शिफ्ट होने का मन बना चुके हैं। अगस्त माह में रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पैपराजी द्वारा किस तरह से परेशान हो रही है बताया था। रिया चक्रवर्ती ने इसी कारण से मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग भी की थी।

आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिया के माता पिता घर ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल भयानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि रिया के माता-पिता इंद्रजीत और संध्या चक्रवर्ती खार इलाके में घर ढूंढ रहे हैं।

जाँच अभी भी जारी है

आप सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को गए 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन इसकी जांच अभी भी सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रहे हैं। सुशांत केस में अभी भी यह साफ नहीं हो पाया कि यह था क्या? कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी सीबीआई की जांच पर सवाल उठाए थे और अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए कहा था।

New WAP

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र के लोग और सुशांत का परिवार और उनके फैंस इस केस में जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह भी कहा कि लोग सुशांत सिंह राजपूत केस में उनसे सवाल पूछते हैं। इसलिए वह सीबीआई से गुजारिश करते हैं कि जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करें।

रिया चक्रवर्ती के वकील की मांग

मंत्री अनिल देशमुख के बयान के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने भी एक बयान जारी किया था। सतीश मानशिंदे ने अपने बयान में गृहमंत्री अनिल देशमुख की बात का समर्थन किया और कहा कि वह भी चाहते हैं कि सीबीआई जल्द से जल्द सुशांत सिंह राजपूत की रिपोर्ट सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने अपनी जांच 2 महीने में सार्वजनिक कर दी थी तब विवादों की स्थिति बनी थी। मुंबई पुलिस की जांच सार्वजनिक होने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना पुलिस स्टेशन पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस एफआईआर के बाद मुंबई पुलिस, एनसीबी, सीबीआई और पटना पुलिस ने उनके पक्षकार के खिलाफ जांच का अभियान चला दिया था।


Share on