Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले उस जगह पहुंचे पीएम मोदी जहां घायल जटायु से मिले थे प्रभु श्रीराम

Follow Us
Share on

Ram Mandir Pran Pratishtha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं जिले के लेपाछी में स्थित ऐतिहासिक वीरभद्र मंदिर में मंगलवार को पूजा अर्चना किया। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक 6 दिन पहले इस मंदिर में विशेष पूजा की है।

New WAP

Ram Mandir Pran Pratishtha का है विशेष महत्व

रामायण और हिंदू धर्म में इस मंदिर का बेहद खास महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान राम की स्तुति में भजन गाए और तेलुगु में भगवान के स्तुति में गाए गए विशेष भजन को सुना।प्रधानमंत्री ने हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित एक कठपुतली शो में भी देखा जिसे राम लक्ष्मण सीता और रावण को दर्शाया गया था।

इस जगह पर जटायु से मिले थे प्रभु श्री राम

पौराणिक कथाओं के अनुसार लेपाक्षी वही स्थान है जहां पौराणिक गिद्ध जटायु सीता का अपहरण करने वाले रावण द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। आखरी सांस लेने से पहले जटायु ने भगवान राम को बताया कि सीता को वास्तव में रावण दक्षिण की तरफ ले गया। उसके बाद भगवान राम ने जटायु को मोक्ष प्रदान किया था।

जानिए लेपाक्षी मंदिर की विरासत

प्राचीन लेपाक्षी मंदिर परिसर अपनी पौराणिक भव्यता के लिए प्रसिद्ध है और इसमें भगवान शिव विष्णु पापनशेस्वर रघुनाथ राम और अन्य देवताओं का मंदिर है। लेपाक्षी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में श्री कला राम मंदिर में दौरा किया।

New WAP

यह भी पढ़ें : पेट्रोल डीजल के रेट में होगी भयंकर गिरावट! भारत में इस समुद्र से निकलना शुरू हुआ कच्चा तेल

कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री ने नासिक में गोदावरी नदी के तट पर स्थित पंचवटी का दौरा किया इस दौरान उन्होंने कल राम मंदिर में पूजा अर्चना की और रामायण में वर्णित भगवान राम के अयोध्या आगमन के बारे में मराठी छंद सुना।


Share on