Janmashtami 2023 : जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का इन चीजों से करें श्रृंगार, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण धन दौलत से भर जाएगा घर

Photo of author

By Jyoti Mishra

Janmashtami 2023

Janmashtami 2023 : भगवान कृष्ण के भक्त बेसब्री से जन्माष्टमी त्योहार का इंतजार करते हैं। इस साल 6 सितंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। शास्त्रों में ऐसा लिखा गया है कि इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान कृष्ण का पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और घर में सुख समृद्धि आती है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का विधि व्रत पूजा किया जाता है और उनका सिंगार किया जाता है।

New WAP

Janmashtami 2023 पर इस तरह करें कृष्ण श्रृंगार

हर इंसान जाता है कि उसके घर में सुख समृद्धि आए और धन दौलत की कभी भी कमी ना हो। आप भी अगर चाहते हैं कि आपके घर में धन दौलत की कमी ना हो और सभी तरह की सुख सुविधा बनी रहे तो भगवान कृष्ण की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। जब भी आप भगवान कृष्ण का सिंगर करें तो आप इन पांच बातों का ख्याल जरूर रखें।

श्रृंगार करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इन रंगों का वस्त्र भगवान कृष्ण को करें अर्पित

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजा किया जाता है। इस दिन आपको लड्डू गोपाल को पीले हरे लाल रंग का वस्त्र पहनाना चाहिए। इसके साथ ही आप भगवान कृष्ण को मोर पंख फूलों से बने वस्त्र भी पहन सकते हैं।

New WAP

बांसुरी के बिन अधूरा होता है भगवान कृष्ण का श्रृंगार

भगवान कृष्ण का सिंगार करते समय उनके पास उनका प्रिय बांसुरी रखना बिल्कुल ना भूले। बांसुरी के बिना भगवान कृष्ण का श्रृंगार अधूरा माना जाता है।

लड्डू गोपाल को पहनाए मोर मुकुट

श्री कृष्ण के मुकुट पर हमेशा मोर पंख लगा रहता था। इसलिए जन्माष्टमी के दिन उनका श्रृंगार करते समय उनके मुकुट पर मोर पंख लगाना न भूलें। माना जाता है कि ऐसा करने से कान्हा जी प्रसन्न होते हैं।

Also Read: आज इन राशियों की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव घर में आएगी खुशियां, जाने अपना दैनिक राशिफल

भगवान कृष्ण को पहनाए आभूषण

श्री कृष्ण का श्रृंगार करते समय उन्हें चांदी या सोने के कड़े, बाजूबंद, कानों में सोने, चांदी या मोती से बने कुंडल जरूर पहनाने चाहिए। इसके अलावा माना जाता है कि कान्हा को पैरों में पायल और कमर में कमरबंध पहनाने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

google news follow button