27.1 C
New Delhi
Sunday, June 11, 2023
spot_img

बहु आलिया के घर आते ही सास नीतू कपूर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, रणबीर से कहा-आज बहुत याद आ रही हैं!

जैसा कि आप जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बन चुके हैं। दोनों बीते 5 सालों से एक दूसरे को डेट करते आ रहे थे। इस दौरान उनकी शादी की तारीख कई बार फिक्स हुई लेकिन ऐन मौके पर उनके चाहने वालों के हाथ निराशा ही लगी।

New WAP

Neetu kapoor crying for rishi kapoor 11

लेकिन अब उन्होंने शादी करने के बाद अपने चाहने वालों को बड़ी खुशी दे दी है। लेकिन इस खुशी के पल में रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की साथ नीतू कपूर काफी ज्यादा इमोशनल दिखाई दी थी उनकी इस इमोशनल मोमेंट की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर नीतू कपूर के इकलौते बेटे हैं।

ऐसे में उनके पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की गैरमौजूदगी में अपने बेटे की शादी मैं नीतू कपूर को अकेलापन महसूस हुआ। बता दें कि ऋषि कपूर खुद अपने इकलौते बेटे से बहुत प्यार करते थे और उनकी शादी धूमधाम से होता हुआ देखना चाहते थे। लेकिन साल 2020 में अचानक ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

rishi and neetu kapoor

ऐसे में नीतू कपूर अपनी बहु रानी आलिया को देखकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गई और अपने पति की याद में उन्होंने रणबीर से कहा कि आज वो होते तो कितने ज्यादा खुश होते। बता दें कि रणबीर कपूर ने भी अपने पिता की तरह ही अपने शादी साधारण तरीके से की और उनकी सालों पुरानी रस्म को भी निभाया इस शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

New WAP

बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म शूटिंग के दौरान ही दोनों कलाकारों के बीच में नज़दीकियां बनी थी। और यह नजदीकियां धीरे-धीरे में प्यार में बदल गई दोनों इस फिल्म के साथ एक ही स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles