JioMart की नैय्या पार लगाएंगे MS Dhoni बने ब्रांड एंबेसडर, जनता का भरोसा जितने के लिए जिओ ने उठाया बड़ा कदम

Follow Us
Share on

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी को जिओ मार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। त्योहारी सीजन में जियो जल्द ही अपना सेल शुरू करने वाला है और जिओमार्ट ने अपने फेस्टिवल कैंपेन का नाम बदलकर अब ‘ जिओ उत्सव सेलिब्रेशन ऑफ़ इंडिया’रख दिया है। इस कैंपेन की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है।

New WAP

जनता का विश्वास जितने MS Dhoni को चुना

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि भारत अपने जीवन संस्कृति के लिए और त्योहारों के लिए आज भी जानी जाती है। जिओ उत्सव कैंपेन भारत और यहां रहने वाले लोगों के उत्सव का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। मैं इस कैंपेन से जुड़ने के लिए और लाखों भारतीयों से जुड़ने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं।

एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए कंपनी के सीईओ संदीप वरंगगति ने जानकारी दिया कि MS DHONI ब्रांड एंबेसडर के लिए बहुत ही अच्छे चॉइस है। लोगों को जैसे महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा है वैसे ही हमारी कंपनी पर भी भरोसा है।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में सोने चांदी के रेट में जबरदस्त उछाल, 57000 के पार पहुंचा सोना, जाने ताजा रेट

New WAP

महेंद्र सिंह धोनी ने देश को कई जश्न मनाने के मौका दिए हैं और उनका व्यक्तित्व बहुत ही ज्यादा विश्वसनीय है। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामानों पर इस दौरान बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है।


Share on