बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर आइटम नंबर अपने करियर की शुरुआत करने वाली सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा आज अपनी हारे का दाव के लिए लोगों के बीच में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहने के बाद भी आज इंटरटेनमेंट दुनिया में बड़ा नाम कमाया है बता दे कि वह आज कई टीवी रियलिटी शो में बतौर जज नजर आती है।

मलाइका अरोड़ा आज इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि उनसे जुड़ी हर एक चीज सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आती है इतना ही नहीं उन्हें बड़ी मात्रा में सोशल मीडिया पर फॉलो भी किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी देखने को मिलती है 48 साल की हो चुकी मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रहती है।

अदाकारा आज भी जिस महफिल में जाती है वहां की रंगत ही बदल जाती है बता दें कि अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद उन्होंने अपने दम पर अपने करियर को बनाया है। अरबाज खान से अलग होने के बाद भी खुद अपने बेटे की परवरिश कर रही है जो फिलहाल विदेश में रहकर पढ़ाई कर रहा है इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है।

बता दें कि वह अपने से उम्र में 11 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और दोनों अक्सर हमेशा साथ में नजर आते हैं। हालांकि उन्हें कई बार अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खरी-खोटी सुनने को मिली है। लेकिन मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ में काफी ज्यादा खुश नजर आती है। हालांकि उनके बेटे द्वारा कभी भी दोनों के रिश्ते को लेकर कोई बड़ी बातें नहीं कही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अपने रिश्ते में गैप के चलते काफी कुछ लोगों की सुनने को मिलती है। लेकिन इसके बाद भी दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा मोहब्बत करते हैं। जिसका अंदाजा आप आए दिन वायरल होती हुई तस्वीर और वीडियो से ही लगा सकते हैं। हाल ही में दोनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की पार्टी में भी शिरकत करने पहुंचे थे। जहां से दोनों की खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है।