28 दिन बाद अस्पताल से घर लौटीं लता जी कि ऐसी हो गई हालत, पहचानना भी हुआ मुश्किल

Follow Us
Share on

जानी मानी गीतकार लता मंगेशकर ने हाल ही 28 सितंबर को अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था। 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा “दादा साहब फाल्के” पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” से भी सम्मानित किया गया है। लता मंगेशकर 25000 से ज्यादा गाने गा चुकीं हैं। उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25,000 से अधिक गाने गाए। 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया। पिछले 28 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करा रहीं लता मंगेशकर हाल ही में घर लौटीं हैं।

New WAP

बीमारी के बाद लता मंगेशकर की पहली फोटो सामने आई है। जिसमें वह ब्रीच कैंडी अस्पताल की नर्सों के साथ नजर आ रही है। फोटो में लता बेहद कमजोर दिख रही है और उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। बता दें, कि जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद घर लौटीं लता ने ट्विटर पर लोगों और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है। इस दौरान लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया था था कि 90 साल की गायिका की स्थिति गंभीर है। लता की बहन उषा ने कहा था कि दीदी वायरल संक्रमण से पीड़ित है। उन्होंने कहा लता दीदी अस्पताल में है। वह चिकित्सकों की निगरानी में है। उनकी स्थिति मैं सुधार हो रहा है।

एक और ट्वीट में लता मंगेशकर ने लिखा “पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल अस्पताल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं, आज मैं घर वापस आ गई हूं, ईश्वर माई बाबा के आशीर्वाद और आप सबके प्यार , प्रार्थनाओं से मैं ठीक हूं। मैं आप सबकी हृदय से आभारी हूं।” लता ने डॉक्टर्स को फरिश्ता बताया है। अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरे ब्रिज कैंडी के डॉक्टर सच में फरिश्ते हैं। यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है। आप सब कि मैं पुन: एक बार मन से आभारी हूं। यह प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।” इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में लिखा “नमस्कार”।


Share on