जाने कौन है विनी रमन? जिसने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ रचाई शादी

Photo of author

By DeepMeena

Glenn Maxwell weds vini raman 4

ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि बीते कई समय से वह भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन को डेट करते आ रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने विनी से पूरे रीति-रिवाजों के साथ में शादी रचा ली है। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

New WAP

Glenn Maxwell weds vini raman 1

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से पहले ईसाई धर्म में फिर बाद में मिल्रिटी रिवाजों से शादी की हैं। दोनों 25 मार्च को ही शादी के बंधन में बंधे हैं इस दौरान की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है सभी ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को अपनी शादीशुदा और नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन अब सब विनी रमन के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का दिल जीता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विनी रमन भारतीय मूल की है लेकिन उनका जन्म और उनकी पूरी पढ़ाई विदेश में रहकर ही हुई है बता दे कि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई विदेश से ही की है। उन्होंने मेडिकल साइंस की पढ़ाई की है। इतना ही नहीं आज वे फार्मेसिस्ट है। दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड-19 के कारण शादी की डेट को बढ़ाना पड़ा था।

Glenn Maxwell weds vini raman 2

ग्लेन मैक्सवेल की धर्मपत्नी विनी रमन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। बता दें कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी गई तस्वीरों को देखा जा सकता है।इन दिनों शादी की तस्वीरों को भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। जो तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आज हर तरफ दोनों की शादी की चर्चाएं चल रही है।

New WAP

google news follow button

Leave a Comment