ONDC E-Commerce : सरकारी ऐप बेच रही अमेजन-फ्लिपकार्ट से भी सस्ता सामान, एक दिन में आ रहे लाखों आर्डर ऐसे उठाएं फायदा

Follow Us
Share on

ONDC E-Commerce : सरकारी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स अकेले ही कई प्राइवेट ईकॉमर्स कंपनियों को कंपटीशन दे रहा है। हाल के आंकड़ों में इस पोर्टल पर रिटेल के आंकड़े 35 हजार पहुंच चुके है। 9 जुलाई के दिन ऐप पर 35 हजार से अधिक रिटेल ऑर्डर आए हैं। ऐसा पहली दफा हुआ है जब ONDC ऐप्लिकेशन पर Delhi-NCR से अधिक ऑर्डर आए, जबकि इससे पूर्व में इस मामले में बैंगलोर आगे रहता था। इस दफा बैंगलोर से एक दिन में काफी कम रिटेल ऑर्डर आए हैं।

New WAP

ONDC के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले रविवार को Delhi-NCR में टोटल 11 हजार रिटेल ऑर्डर आए हैं, वहीं इस मामले में बैंगलोर 7 हजार ऑर्डर के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद मुंबई, हैदराबाद और पुणे शहर का नाम शामिल, जहां हर सिटी से 2,500 से 3,000 के बीच ऑर्डर आए हैं। इस पोर्टल पर कमीशन केवल 2 से 4 प्रतिशत होता है तो प्रोडक्‍ट की कीमत किफायती हो जाती है। अब जल्‍द इस पर फाइनेंशियल चीजों को जोड़ने की बात सामने आई है। बैंकिंग और इन्वेस्ट से जुड़ी चीजें शीघ्र इसका हिस्‍सा होंगी।

यह भी पढ़ें : कभी देखा है आपने इस रंग का सेब, जो है शहद से भी मीठा और कीमत सुन नहीं होगा विश्वास

ONDC E-Commerce पर ये सामान हुए ऑर्डर

ONDC ऐप से ऑर्डर में सबसे अधिक फूड और ग्रोसरी से संबंधित चीजें थी। इसके साथ ही खेती और किसानी से जुड़ी चीजों का ऑर्डर इस ऐप्लिकेशन से काफी हुआ है। बता दें कि ONDC को सरकार ने बनाया और डेवलप किया है। इस ऐप पर सेलर और बॉयर दोनों जुड़ सकते हैं। ONDC के सीईओ टी कोशी ने कहा कि हमारा नेटवर्क काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस साल के अंत तक हमारे ऐप से रोजाना रिटेल ऑर्डर 2 लाख तक पहुंच जाएगी।

New WAP

सरकार देती है डिस्‍काउंट

इस ONDC ऐप ने कई निजी ई-कॉमस कंपनियों की नाक में दम कर रखा है। जोमैटो, अमेजन, स्विगी और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को कंपटीशन दे रहा है। 1 जून से इस ऐप पर इंसेंटिव स्‍कीम का लाभ दिया जा रहा है। यहां लोगों को हर माह 5 ट्रांजेक्‍शन पर इंसेंटिव दिया जाता है। पहले प्रतिदिन 3 ऑर्डर पर इंसेंटिव दिया जाता था। यह रिवार्ड मैजिकपिन, फोनपे और पेटीएम के जरिये पेमेंट पर मिल रहा है।


Share on