Food Stay in Ayodhya : अयोध्या में श्रद्धालुओं को नहीं होगी रुकने और खाने-पीने की कोई दिक्कत, यहां फ्री में मिलेगी सभी सुविधाएं

Follow Us
Share on

Food Stay in Ayodhya : आप अगर अयोध्या आना चाहते हैं तो आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। 22 जनवरी को भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हर भक्त अयोध्या जाकर भगवान का दर्शन करने के लिए ललाईत है।

New WAP

फिलहाल अयोध्या में सभी होटल बुक है और जो होटल खाली है उसकी कीमत काफी ज्यादा है। आप अगर अयोध्या जाने वाले हैं और आपको इस बात का टेंशन है कि वहां पर आपके खाने पीने का क्या व्यवस्था होगा तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां पर आपको पंचवटी आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है।

ऐसे कराना होगा रजिस्‍ट्रेशन

यहां पर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने और खाने (Free Food Stay in Ayodhya) की पूरी व्यवस्था की जाएगी। वह सब फ्री में आपको उपलब्ध होगा। मतलब यह है कि यहां पर आपको ₹1 भी खर्च नहीं करना होगा और एक साथ यहां पर ढाई हजार लोग रुक सकते हैं। तो आईए जानते हैं पंचवटी आश्रय के बारे में विस्तार से….

यहां पर प्रवेश करते ही सबसे पहले आपको भगवान राम के खड़ाऊ का दर्शन करना होगा। खड़ाउ त्रेता योग में श्री राम के खड़ाकों के स्मृति में बनाई गई है। इसे भगवान भारत के सिंहासन के आगे अयोध्या के राजकाज के लिए रखा गया था।

New WAP

ठीक बाई तरफ आपको भगवान राम का धनुष कोदंड दिखेगा। यह भगवान राम की प्रति श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक है। इसके अलावा पूरे परिसर के दीवारों पर भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को उतारा गया है।

Also Read : राम नगरी अयोध्या के लिए भारत के कोने-कोने से देशवासियों के लिए शुरू हो रही 32 ट्रेन, आज ही करे बुकिंग

दूसरी तरफ पंचवटी आश्रय स्थल के दीवारों पर भगवान राम से जुड़े स्मृतियों को उकेरा गया है। इस आश्रय के अंदर ढाई हजार लोगों के ठहरने और सोने की व्यवस्था की गई है। यहां पर बड़ी संख्या में फोल्डिंग बेड बचाए गए हैं और सभी फोल्डिंग बेड पर गड्ढे चादर तक या रजाई और कंबल उपलब्ध कराया गया है। यहां पर महिलाओं और पुरुषों को शौचालय की व्यवस्था भी कराए गए हैं।


Share on