लता मंगेशकर के बाद नहीं रहे फेमस म्यूजिक कंपोजर Bappi Lahiri, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांसे

Follow Us
Share on

मनोरंजन दुनिया के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है बता दें कि हाल ही में देश ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 92 साल की उम्र में खो दिया था इसका गम अभी पूरा हो ही नहीं पाया कि एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर Bappi Lahiri ने उन 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

New WAP

Bappi Lahiri Passed away

बता दें कि उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। हर कोई अब उन्हें सोशल मीडिया माध्यम से लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह बीते कई समय से मुंबई के अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात उन्हें अचानक कुछ तकलीफ हुई इसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू के एक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां उनका आज तड़के निधन हो गया।

Bappi Lahiri Passed Away 1

बप्पी लहिरी ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक गाने कंपोज किए हैं जिसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाएगा किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि हमेशा अपने अलग ही अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। बता दें कि उन्होंने 70 और 80 के दशक से ही बॉलीवुड की कई चुनिंदा फिल्मों में गाने देना स्टार्ट कर दिया था।

Bappi Lahiri Passed Away 2

उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर अब उनके चाहने वाले उनकी तस्वीर और वीडियो को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक बार फिर शोक की लहर छा गई है। हर कोई तहे दिल से अपने फेमस म्यूजिक कंपोजर को याद कर रहा है।

New WAP


Share on