31 C
Mumbai
Wednesday, March 22, 2023
spot_img

मशहूर संगीतकार Bappi Lahiri ने इस गंभीर बीमारी के चलते कहा दुनिया को अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर

मनोरंजन दुनिया के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है बता दें कि हाल ही में देश ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 92 साल की उम्र में खो दिया था इसका गम अभी पूरा हो ही नहीं पाया कि एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर Bappi Lahiri ने उन 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

New WAP

Bappi Lahiri Passed away

बता दें कि उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। हर कोई अब उन्हें सोशल मीडिया माध्यम से लगातार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह बीते कई समय से मुंबई के अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात उन्हें अचानक कुछ तकलीफ हुई इसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू के एक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां उनका आज तड़के निधन हो गया।

Bappi Lahiri Passed Away 1

बप्पी लहिरी ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक गाने कंपोज किए हैं जिसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाएगा किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि हमेशा अपने अलग ही अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी अब हमारे बीच मौजूद नहीं है। बता दें कि उन्होंने 70 और 80 के दशक से ही बॉलीवुड की कई चुनिंदा फिल्मों में गाने देना स्टार्ट कर दिया था। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर अब उनके चाहने वाले उनकी तस्वीर और वीडियो को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

New WAP

Bappi Lahiri Passed Away 2

फेमस म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) नामक बीमारी से जूझ रहे थे मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सोमवार दिन ही तकरीबन 1 महीने बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। लेकिन मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एक बार फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। जिसके बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ती चली गई और उन्होंने 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!