Dev Anand Juhu Bungalow : बिक गया मशहूर एक्टर देव आनंद का बंगला, परिवार ने इस मज़बूरी ने बेच दिया यह बंगला

Follow Us
Share on

Dev Anand Juhu Bungalow : देव आनंद एक बहुत ही बड़े एक्टर थे और मुंबई के जुहू इलाके में उन्होंने बहुत शानदार बंगला बनाया था। देव आनंद का बंगला रियल एस्टेट कंपनी को बेचा गया है और जानकारी रखने वाले कंपनी ने बताया है कि 350 से 450 करोड़ की लागत में इसको बेचा गया है।

New WAP

इस बंगले में देव आनंद अपने जीवन के 40 साल बिताए हैं। वह अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक बेटे सुनील और बेटी देवीन के साथ इसमें रहते थे और काफी लंबे समय से बंगला खाली पड़ा था।

Dev Anand Juhu Bungalow

देखरेख में आने वाली परेशानी की वजह से इस बंगले को बेच दिया गया। सूत्रों का मानना है कि इस बंगले को तोड़कर यहां पर 22 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। यह बहुत ही शानदार बंगला है लेकिन अब इसको देवानंद के परिवार में बेच दिया है।

सूत्रों के अनुसार यह बंगला 73 साल पुराना है और इसका प्राइम लोकेशन जुहू है और इंडस्ट्रियल एरिया भी है। कभी माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी देव आनंद के इस बंगले के पास रहती थी। देवानंद की पत्नी कल्पना कार्तिक ऊटी में बेटी देवी ना के साथ रहती हैं और उनके बेटे सुनील अमेरिका में रहते हैं।

New WAP

ऐसे में बंगाल का देखभाल करने में काफी परेशानी होने लगी थी। इस वजह से परिवार ने इस बंगले को बेचने का फैसला किया। हालांकि यहां पर क्या बनेगा और यह बंगला टूटेगा कि नहीं यह आने वाला समय बताएगा।

यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर सुर्ख लाल जोड़े में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची ऊर्फी जावेद, पैरों में अलता लगाए निकली बहार

पहले भी बिकी है देव आनंद की कई प्रॉपर्टी

देव आनंद की यह कोई पहले प्रॉपर्टी नहीं है जो की बिकी है इसके पहले भी उनकी कई प्रॉपर्टी बिक चुकी है। इसके पहले पनवेल में स्थित देवानंद की प्रॉपर्टी को भी परिवार ने बेच दिया। देवानंद का स्टूडियो भी बचा जा चुका है। स्टूडियो से मिले पैसे से सुनील देवीन और कल्पना के लिए एक-एक अपार्टमेंट खरीदा गया था।


Share on