B’day Special: दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर मिल रही अजीब बधाइयां हो रही वायरल

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के दम पर कई दिग्गज अभिनेत्रियों को पछाड़ शीर्ष पर रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आज 5 जनवरी को जन्मदिन है। वे इस वर्ष अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। बता दें कि दीपिका की फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। दीपिका ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है। जिनमे बाजीराव मस्तानी, पद्मावती जैसी हिट फिल्म भी शामिल हैं।

New WAP

लेकिन वर्ष 2020 दीपिका के लिए काफी दिक्कतों वाला रहा। कोरोना महामारी के कारण फिल्म में काम नहीं कर सकी तो। वहीं ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के कारण दीपिका को NCB दफ्तर में चक्कर लगाने पड़े थे। जिसके बाद से ही वे सुर्खियों में बनी हुई है। खेर इस समय वे शादीशुदा खुशहाल जीवन बिता रही है।

हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट की सारी पोस्ट डिलीट करके सबको चौंका दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट शेयर करना चालू कर दिया। दीपिका ने अपने शादी से पहले अपने रिश्ते में धोका मिलने के कारण पूरी तरह डिप्रेशन में चली गई थीं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली थी।


Share on