सत्ता की हनक में कांग्रेस महिला नेता की गुंडागर्दी, टोलकर्मी को जड़ा तमाचा

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

d rewati ysrcp andhra pradesh

टोल पोस्ट पर टैक्स देने को लेकर नेताओ के हंगामे के कई किस्से होते आये है वही आज आंध्र प्रदेश कांग्रेस की महिला मंत्री की दादागिरी का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कांग्रेस महिला मंत्री की टैक्स न देने का कारण रोकी गयी तो उन्होंने टोल कर्मी को तमाचा ही दे दिया। कांग्रेस की महिला मंत्री का नाम डी रेवती है जो की दादागिरी करती देखि गयी है। उक्त टोल नाका गंटूर जिले का बताया जा रहा है।

New WAP

ANI एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार YSRCP कांग्रेस की नेता डी रेवती उस समय उग्र हो गयी जब टोल कर्मी ने उनसे टोल टैक्स माँगा। टोलकर्मी के टैक्स मांगने से नाराज नेत्री ने कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। ANI ने घटना का वीडियो जारी किया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस की महिला नेता ने किस तरह से कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। कांग्रेस की महिला नेता यही नहीं रुकी उन्होंने टोल कर्मी को अपशब्द भी कहे और बेरिकेट्स भी हटा दिए।

वीडियो में दिखाई दे रहा की कैसे डी रेवती अपनी गाड़ी से उतरती है टोल प्लाजा के कर्मी से दुर्व्यवहार करती है और बेरिकेट्स को दूर फेक रही है। 1 मिनट के वीडियो में टोल कर्मी कांग्रेस महिला नेता से लगातार अपील करते दिखाई पड़ रहे है और उनसे ऐसा नहीं करने की विनती कर रहे है। लेकिन कांग्रेस की महिला नेता कहा मानाने वाली थी वो तो अपने पद और शक्तियों का प्रदर्शन करने ही अपनी गरिमा समझ रही थी।

पुलिस में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज

टोल कंपनी द्वारा कांग्रेस महिला नेत्री के खिलाफ मंगलगिरि ठाणे में शिकायत दर्ज कराइ गयी है। वही महिला नेता ने उन पर लगे आरोपों का ख़ारिज किया है। कांग्रेस महिला नेत्री ने तो उल्टा टोल सौंपने पर ही बदतमीजी का आरोप लगाया और टोल कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही। कांग्रेस की महिला नेत्री आंध्र प्रदेश वाड्डेरा वेल्फेयर एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष हैं। महिला नेता ने टोल कंपनी को चेतावनी दी है कि वो इस मामले को लेकट उच्च अधिकारियों तक जाएगी और कार्यवाही करवाएगी।

New WAP

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

कांग्रेस की महिला नेता के पहले इसी टोल प्लाजा पर विधायक सी प्रभाकर भी जमकर हंगामा कर चुके है घटना दो वर्ष पहले की है। उस समय भी विवाद टोल टैक्स को लेकर ही हुआ था। उस समय तो स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ गयी थी नाराज विधायक सी प्रभाकर अपनी गाड़ी नाराजगी के कारन टोल प्लाजा पर ही छोड़ दूसरे वहां से चले गए थे। विवाद के चलते टोल प्लाजा पर काफी हंगामा भी हुआ था और वह से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी देखनी पड़ी थी। मामला इतना बाद गया था की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी हस्तक्षेप करने का नीवं किया गया था। बाद में जब टोल प्लाजा के कर्मियों ने विधायक सी प्रभाकर से माफी मांगी तक जाकर मामला ख़त्म हुआ।

google news follow button