Sahara Maturity Amount : सहारा निवेशक को कंपनी देगी मैच्योरिटी राशि के साथ नौ प्रतिशत ब्याज, जारी हुआ आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Follow Us
Share on

Sahara Maturity Amount : सहारा कंपनी द्वारा तय समय पर मैच्योरिटी राशि न देने पर उपभोक्ता आयोग ने निवेशक को मैच्योरिटी राशि देने के साथ 9% ब्याज देने का आदेश दिया है। इसके साथ आयोग ने महिला की परेशानी होने पर ₹100000 तक मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।

New WAP

गुड़गांव निवासी वूमेन कटारिया ने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने 2016 में एक एजेंट के कहने से सहारा कंपनी में 14.78 लख रुपए कई बार में डाले थे। उन्हें आश्वासन दिया गया था की मैच्योरिटी पूरा होने पर उन्हें जून 2021 में 13.83 लख रुपए मिलेंगे लेकिन उन्हें 2021 में एक पैसे भी नहीं मिले।

2021 में मिलना था Sahara Maturity Amount

10 महीने बाद भी पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने अप्रैल 2022 में कंपनी पर लीगल नोटिस भेजा। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की। दोनों पक्षों की सुनने की बाद आयोग ने सहारा कंपनी को आदेश दिया कि वह निवेशकों को 13.83 लख रुपए 9% ब्याज के साथ दें। इसके साथ एक कानूनी प्रक्रिया में खर्च हुए 55000 भी देने का आदेश दिया।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बीते साल जुलाई के महीने में सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए शहर में निवेश करने वाले निवेशकों के बैंक खाते में पैसे आते हैं।

New WAP

रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को आधार कार्ड का आखिरी चार नंबर डालना होगा इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा।मोबाइल नंबर डालने के बाद ओटीपी आएगा और इस प्रक्रिया के बाद नियम और शर्तें कलम ई एग्री पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़ें : भारत के इन राज्यों में लोगों को मिलेगी कड़कड़ाती ठंड से राहत, इस दिन से मौसम में होगा सुधार

प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 डिजिटल आधार नंबर और ओटीपी डालना होगा। ओटीपी डालते ही आपका पूरा विवरण आधार कार्ड से सत्यापित हो जाएगा इसके बाद आगे की प्रक्रिया में पिता पति का नाम और ईमेल आईडी डालना होगा। इसके उपरांत समिति से संबंधित नया पेज आपके सामने खुल जाएगा।

इसमें आपको सारी जानकारी देनी होगी इसके बाद नेक्स्ट या सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको पेन की स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा और आखरी में नेक्स्ट सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य के लिए आप जेरोक्स कॉपी निकाल कर रख ले।


Share on