Divya Ayodhya Super App : राम मंदिर के लिए सीएम योगी ने लांच किया दिव्य अयोध्या सुपर ऐप, इसमें मिलेगी कई सुविधाएं

Follow Us
Share on

Divya Ayodhya Super App : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आने वाले पर्यटक को विशिष्ट अतिथियों विदेशी मेहमानों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप का नाम दिव्या अयोध्या है। इस ऐप में आपको कई तरह की सुविधा मिलेगी।

New WAP

पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को ऐसे ऐप को डिजाइन करने का आदेश दिया गया था। इस ऐप के जरिए आप रामनगरी अयोध्या के टूरिस्ट स्पॉट और धार्मिक स्थल की जानकारी होटल कैब बुकिंग आदि प्राप्त कर पाएंगे।

दिव्य अयोध्या सुपर ऐप (Divya Ayodhya Super App) पर मिलेगी यह सुविधाए

दिव्या अयोध्या ऐप को अयोध्या विकास प्राधिकरण के द्वारा डिजायन किया गया है। इस ऐप पर आपको अयोध्या नगरी से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। इस सुपर अप इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पर्यटकों को इस ऐप में एक ही जगह कई सुविधाएं दी जाएगी। जैसा की ई कार ,ई बस बुक किया जा सकता है।

इसके अलावा एप्प का इस्तेमाल अयोध्या शहर के रूट की जानकारी के लिए किया जा सकता है। इसकी वजह से यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने में सुविधा मिलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं इस ऐप के माध्यम से होम स्टे होटल और टेंट बुकिंग किया जा सकते हैं। इस ऐप में अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए टूरिस्ट गाइड भी दिया जाएगा।

New WAP

यह भी पढ़ें : राम मंदिर के निर्माण में नहीं ढूंढने से भी नहीं मिलेगा लोहे का टुकड़ा, इस खास तकनीक से बन कर तैयार हुआ

साथी यूजर्स व्हीलचेयर गोल्फ कार्ट आदि भी इसके जरिए बुक कर पाएंगे। आप अगर दिव्या अयोध्या ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो गूगल प्ले से इसको डाउनलोड कर सकते हैं। अभी तक 1000 से अधिक लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। इसके साथ ही आप होली अयोध्या एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां भी होटल बुकिंग आरती बुकिंग होम स्टे आदि की सुविधा मिलेगी।


Share on