देश में भारतीय चुनावी माहौल की गरमा गरमी देखने को मिल रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जोर-शोर पर चल रहा है। इस बार होने वाले चुनाव में काफी सस्पेंस क्रिएट हो गया है सभी पार्टी ने अपने प्रचार में काफी जोर लगाया है इतना ही नहीं चुनाव बोर्ड से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ कहा जिससे योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत की उम्मीद है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 फ़रवरी से मतदान की शुरुआत हो चुकी है। बड़ी मात्रा में लोग भी अपनी सरकार चुनने के लिए आगे आ रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में होना है। ऐसे में मतदान की प्रक्रिया काफी लंबी चलने वाली है। मतदान 7 मार्च तक होना है। तो नतीजा 10 मार्च को आएगा। सभी देशवासियों की निगाह उत्तर प्रदेश चुनाव पर टिकी हुई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वे उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हार रही है, कोई संदेह नहीं है और उत्तराखंड में भाजपा के लिये मुश्किल है। बता दें कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी शिवराज सिंह चौहान द्वारा कही गई इस बात को काफी गहराइयों से ले रहे हैं। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है वो तो हमे नहीं पता संभवतः इसकी जांच करना प्रशासन का काम है।