29 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

Diwali Bonus में कार-फ्लैट और ज्वेलरी से भरी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की झोली, लोग बोले-मालिक हो तो ऐसा!

Diwali Bonus Gifts : दीपावली के फेस्टिवल पर सभी कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को बोनस के रूप में कुछ ना कुछ उपहार जरूर दिया जाता है। जहां बात की जाए छोटी कंपनियों की तो यहां पर सैलरी का कुछ हिस्सा अपने कर्मचारियों को बोनस के रूप में दीपावली के दिन दिया जाता है। इतना ही नहीं नहीं बहुत सी कंपनियां ऐसी भी रहती है जो किसी प्रोडक्ट को देते हुए अपने कर्मचारियों को बोनस देते। वहीं बहुत सी कंपनियां तो ऐसे भी हैं जो बोनस के रूप में फ्लैट ज्वेलरी कार तक देती है।

New WAP

jayanthi lal challani savji diwali gift 1
ANI

आज हम आपको कुछ ऐसे ही चुनिंदा कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को मालामाल कर दिया जिसके बाद लोगों को भी बोलना पड़ा कंपनी हो तो ऐसी और मालिक हो तो ऐसा! इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। गुजरात के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया का जिन्होंने दिवाली के अवसर पर अपने कर्मचारियों को इतने महंगे उपहार दिए कि उनकी चर्चाएं आज तक होती है।

jayanthi lal challani savji diwali gift 2
ANI

बता दें कि हीरा व्यापारी अपने कर्मचारियों को एक साथ सैकड़ों कार गिफ्ट के तौर पर दे चुके हैं और ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं कई बार किया है। उन्होंने साल 2014 में दीपावली पर दिए जाने वाले बोनस के तौर पर 491 कारें और 207 फ्लैट अपने कर्मचारियों को उपहार के रूप में दे दिए थे। इसके बाद उन्होंने 2016 में 400 फ्लैट और 1260 कारें कंपनी के कर्मचारियों को उपहार के रूप में दी थी इतना ही नहीं वह अपने कर्मचारियों को मर्सिडीज एस इ महंगी गाड़ी भी उपहार के रूप में दे चुके हैं।

New WAP

jayanthi lal challani savji diwali gift 3
ANI

इतना ही नहीं चेन्नै की कंपनी Kissflow भी उपहार के रूप में अपने कर्मचारियों को तकरीबन 80 लाख रुपए कीमत की बीएमडब्ल्यू गाड़ी उउपहार के रूप में दे चुकी है। कंपनी के सीईओ द्वारा इस बात की भी जानकारी साझा की गई थी कि यह उन कर्मचारियों को दी गई है। जिन्होंने हर परिस्थिति में कंपनी को नहीं छोड़ा और कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है।

jayanthi lal challani savji diwali gift 4
ANI

इसके अलावा चेन्नै की IT फर्म Ideas2IT भी अपने उपहार के लिए चर्चाओं का विषय बनी हुई है। कंपनी अपने कर्मचारियों को तकरीबन 100 से ज्यादा कार उपहार के रूप में दे चुकी है। इतना ही नहीं वह आपने कमाल के कर्मचारियों को सोने के सिक्के और आईफोन भी दे चुकी है। इस दौरान कंपनी द्वारा मारुति सुजुकी कई चुनिंदा गाड़ियों को गिफ्ट के तौर पर कर्मचारियों को दिया गया है। कंपनी प्रति वर्ष अपने कर्मचारियों को बड़े उपहार प्रदान करती है।

jayanthi lal challani savji diwali gift 5

इस लिस्ट में एक और हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया का नाम भी शामिल है जो कि गुजरात से आते हैं। उन्होंने अपने दम पर अपने पैतृक गांव दुधाला को सोलर एनर्जी से जगमग किया है। उन्होंने बिना सरकार से मदद लिए इस पूरे गांव को रोशन कर दिया है। आज यहा सभी घरों में सोलर पैनल देखने को मिलते हैं। गोविंद ढोलकिया श्री राम कृष्ण एक्सपोर्ट हीरा कंपनी के मालिक है। जो अपने अच्छे कार्यो के लिए भी जाने जाते हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!