Republic Day 2024 : यहाँ से खरीदे गणतंत्र दिवस 2024 परेड के लिए टिकट, जानिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Follow Us
Share on

Republic Day 2024 : 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा।देश में इस बार 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। आप अगर गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होना चाहते हैं और परेड देखना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन टिकट खरीदा जा सकता है।

New WAP

इसके लिए आपको किसी पोस्ट ऑफिस या सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। आप 26 जनवरी की परेड का टिकट ऑनलाइन मोबाइल से या कंप्यूटर से बुक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद ही आसान बनाई गई है।

जाने कैसे खरीद सकते हैं Republic Day 2024 के टिकट

आप रक्षा मंत्रालय के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर गणतंत्र दिवस की परेड का टिकट बुक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आम जनता के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आप आसानी से यहां से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।

कितना होगा Republic Day 2024 टिकट का मूल्य

गणतंत्र दिवस के लिए सरकार के द्वारा तीन प्रकार का टिकट जारी किया जाएगा। पहले टिकट का कीमत ₹500 होगा और यह सीट VIP सीट के जस्ट पीछे होगी। दूसरे टिकट का मूल्य ₹100 है और तीसरे टिकट का मूल्य ₹20 है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन टिकट के साथ सरकारी आईडी होना बहुत जरूरी है।

New WAP

यह भी पढ़ें : भारत से ज्यादा विदेशों में सख्त है Hit and Run क़ानून, कई देशों में देना होता है करोड़ों रुपए जुर्माना

सबसे पहले आपको रक्षा मंत्रालय के वेब पोर्टल www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा और वहां अपना नाम मोबाइल नंबर और मेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद आपको ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा कि आप किस कार्यक्रम के लिए बुकिंग कर रहे हैं। 10 जनवरी से 25 जनवरी तक आप ऑफलाइन टिकट प्राप्त कर सकते है।


Share on