Century on Birthday : Virat Kohli से पहले इन बल्लेबाजों ने अपने जन्मदिन पर बनाया था शतक, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम है शामिल

Follow Us
Share on

Century on Birthday : 5 नवंबर को इंडियन टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेला। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल किया। क्योंकि इस दिन विराट कोहली का बर्थडे था इसलिए फ्रेंड्स ने इस बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए स्टेडियम में अनोखे तरीके से विराट कोहली को विश किया।

New WAP

Virat Kohli से पहले इन्होने जड़ा Century on Birthday

अपने बर्थडे के दिन विराट कोहली ने शतक बनाया और इस दिन उनके फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन विराट कोहली से पहले भी कुछ ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने अपने बर्थडे के दिन शतक बनाया था। तो आईए जानते हैं उन क्रिकेटर्स का नाम……

मिचेल मार्स (Mitchell Mars)

ऑस्ट्रेलिया ऑल राउंडर मिचेल मार्स का बर्थडे 20 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी साल उन्होंने अपने बर्थडे के दिन वर्ल्ड कप में अपने जन्मदिन के अवसर पर पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था।

टॉम लैथम (Tom Latham)

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर टॉम लैथम का बर्थडे 2 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में शतक बनाया था और 140 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

New WAP

रॉस टेलर (Ross Taylor)

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर का भी बर्थडे के दिन शतक बनाने वाले लिस्ट में नाम शामिल। उन्होंने साल 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ 131 रन अपने बर्थडे के दिन बनाया था। उनका बर्थडे 8 मार्च को मनाया जाता है।

सनथ जयसूर्या (Sanath Jaysurya)

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने भी 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने बर्थडे पर शतक बनाया था। उनका बर्थडे 30 जून को मनाया जाता है और इस दिन उन्होंने 130 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें : पहली बार भारत के बाहर विदेश में होगा IPL ऑक्शन, इस देश में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट जगत का भगवान कहा जाता है और उन्होंने अपने जन्मदिन पर 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उनका बर्थडे 24 अप्रैल को मनाया जाता है।

विनोद कम्बली (Vinod Kambli)

विनोद कम्बली का जन्मदिन 18 जनवरी को मनाया जाता है और इसी दिन 1993 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी।


Share on