Sonam Kapoor: नाना बने अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर ने दिया पहले बच्चे को जन्म, बोलीं- अब हमेशा के लिए बदल गई जिंदगी

Follow Us
Share on

Sonam Kapoor: फिल्मी गलियारों में इन दिनों प्रेगनेंसी और बच्चों को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं चल रही है। एक के बाद एक अभिनेत्रियां अपनी प्रेगनेंसी की खबर देकर अपने चाहने वालों के बीच में काफी सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही है। इस बीच कुछ समय पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और जानी-मानी अदाकारा सोनम कपूर ने भी खुशखबरी दे दी है।

New WAP

बता दें कि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है और इसी के साथ पहली बार मां बन गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंबे समय से सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर हमेशा चर्चाओं का विषय रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बेबी बंप के साथ कई तस्वीरों को भी साझा किया। जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले खास करके उनके पापा अनिल कपूर अपनी बेटी को मां बनता हुआ देखना चाहते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

सोनम कपूर की मां बनने की जानकारी आलिया भट्ट की सासू मां नीतू कपूर ने साझा की है बता दे कि उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से अनिल कपूर के साथ ही सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस बात को पोस्ट के माध्यम से साझा किया है कि उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। नीतू कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खुशियों का तांता लग गया है।
पोस्ट के माध्यम से सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने भी इस खुशी को अपने चाहने वालों के साथ में साझा किया और उन्होंने आज की तारीख लिखते हुए बच्चे को लेकर जानकारी साझा की है। इतना ही नहीं उन्होंने भगवान के साथ ही डिलीवरी के समय मौजूद डॉस का भी धन्यवाद किया है। बता दें कि अब सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को लगातार शुभकामनाएं दी जा रही है।

New WAP


Share on