KBC-11 में सुनीता ने सुनाई अपने साथ हुई एक भयावह घटना, सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरत में पड़े

Follow Us
Share on

अमिताभ बच्चन का quiz शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में टॉप की ओर बढ़ रहा है। इसकी खास वजह है शो पर पहुंचने वाले कंटेस्टेंट। हाल ही में KBC-11 में बिहार के गौतम झा 1 करोड़ जीत चुके हैं, वही इस शो के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में आई कंटेस्टेंट सुनीता कृष्णन जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। सुनीता ने अपने साथ हुई एक भयावह घटना के बारे में बताया और यह भी बताया कि कैसे एक वाकये ने उनकी पूरी जिंदगी पलट कर रख दी। सुनीता की कहानी जानकर खुद अमिताभ बच्चन भी चौंक गए।

New WAP

सुनीता एनजीओ प्रज्वला की मुख्य अधिकारी है जो यौन तस्कर की शिकार महिलाओं-लड़कियों के बचाव और उनके पुनर्वास के लिए काम करती है। यौन तस्करी में महिलाओं और बच्चियों को बचाने वाली कर्मवीर सुनीता कृष्णन को 2016 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में केबीसी 11 में आई सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन से जुड़े दो वीडियोज शेयर किए गए जिनमें सुनीता ने खुद से जुड़ी चौंकाने वाली कहानी बताई, वह वीडियो में कह रही है कि ‘जब मैं 15 साल की थी तब 8 लोगों ने बलात्कार किया’ जिसे सुन अमिताभ बच्चन भी चौंक गए। इसके बाद दूसरे वीडियो में बता रही हैं कि किस तरह उन्होंने चाइल्ड ट्रैफिकिंग की कई बच्चियों को और वेश्यावृत्ति में फंसी महिलाओं को मुक्त कराया।

इस वीडियो में बताया जा रहा है कि सुनीता ने अब तक 22000 से भी ज्यादा महिलाओं और बच्चियों का रेस्क्यू किया। इस वीडियो में सुनीता ने बताया कि इस कोशिश में उनके ऊपर 17 बार हमले भी हुए। सुनीता ने कहा ‘मैं जब तक जिंदा हूं तब तक पीड़ित लड़कियों की रक्षा करूंगी’। सुनीता के अनुसार उन्होंने 3 साल की बच्ची को वेश्यालय से रेस्क्यू किया है। इस कोशिश में सुनीता को अपमान भी सहना पड़ा और उन्हें कई बार मारने की कोशिश भी की गई पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

New WAP

और भी पढ़े :-


Share on