HBD SSR : सुशांत के इस दुनिया से चले जाने के साथ ही अधूरी रह गई उनकी ये सभी यादे!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं उनके यू चले जाने के गम से आज भी उनके फैंस और परिवार वाले नहीं भरे हैं। हाल ही में 21 जनवरी यानी कल दिवंगत अभिनेता का जन्मदिन आता है। सुशांत ने अपनी काबिलियत के चलते महज 34 की उम्र में ही बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था।

New WAP

सुशांत के जन्मदिन से पहले हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ ख्वाब से अवगत कराते हैं जो उनके इस दुनिया से जाने के कारण अधूरे रह गए। एक्टर के वो सपने जिन्हें वो पूरा करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर पाए। वहीं उनके इस अधूरे ख्वाब की लिस्ट भी सोशल मीडिया वायरल हो रही है।

दरअसल, सुशात सिंह ने बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सिखानी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। उनके पटना वाले घर में भी उनकी कई बाइक मौजूद हैं।

वह हमेशा से ही लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदना चाहते थे। इसी के साथ सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते हैं और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं।

New WAP


Share on