बिहार में ‘गुलशन’ के नाम से मशहूर थे सुशांत सिंह राजपूत, कैसे बने सुपरस्टार

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं उनके यू चले जाने के गम से आज भी उनके फैंस और परिवार वाले नहीं भरे हैं। हाल ही में 21 जनवरी यानी कल दिवंगत अभिनेता का जन्मदिन आता है। सुशांत ने अपनी काबिलियत के चलते महज 34 की उम्र में ही बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था।

New WAP

वहीं बिहार से ताल्लुक रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह और मां का नाम उषा सिंह है। उनके पिता पटना में बिहार स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन में कार्यरत थे। सुशांत पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। सुशांत की बहन मीतू सिंह स्टेट लेवल की क्रिकेटर रह चुकी है। लोग उन्हें प्यार से ‘गुलशन’ के नाम से बुलाते थे। साल 2002 में सुशांत की मां का निधन होने के बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। दिल्ली में ही सुशांत ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी।

सुशांत सिंह के बचपन की बात करें तो वे पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। और वे स्कूल के समय में काफी शरारती थे। सुशांत हमेशा क्लास में टॉप करते थे वे पढ़ाई के मामले में बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहते थे। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए सुशांत को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के तौर पर की। और इस दौरान उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में कई बार डांस किया। लेकिन उनको असली पहचान सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली।

New WAP


Share on