प्रेग्नेंट होने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई Alia Bhatt, तस्वीरों में साफ दिखा बेबी बंप फैंस लुटा रहे प्यार

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) प्रेग्नेंट होने के बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है। उन्होंने विदेश में रहते हुए अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। लेकिन अब वे वापस अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर स्वदेश लौट चुकी है। हाल ही में उन्हें पहली बार प्रेगनेंसी की खबर के बाद देखा गया है। जिसमें उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

New WAP

Alia Bhatt Pregnant over size shirt 1

हालांकि उन्होंने इसे छुपाने के लिए लॉन्ग ब्लैक कलर की शर्ट पहनी है लेकिन इसके बाद उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और आलिया भट्ट के चाहने वाले उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी के 2 महीने बाद ही उन्होंने बड़ी खुशखबरी अपने चाहने वालों और अपने परिवार वालों को दे दी है।

Alia Bhatt Pregnant over size shirt

New WAP

आपको बता दें कि प्रेगनेंसी की खबर के बाद से उनके पति रणबीर कपूर भी खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। वह जहां भी जाते हैं उनसे प्रेगनेंसी और अपने होने वाले बच्चे को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। इतना ही नहीं जल्द ही दोनों एक साथ पर्दे पर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।


Share on