अक्षय कुमार ने साल के पहले दिन किया कुछ ऐसा, एक बार फिर जीत लिया भारतियों का दिल

Follow Us
Share on

वर्ष 2021 प्रारंभ हो चुका है और भारत के प्रधानमंत्री के साथ साथ बॉलीवुड के कलाकारों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है। अक्षय कुमार जो कि अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं उन्होंने नववर्ष की शुरुआत एक खास अंदाज से की है। नव वर्ष की सुबह को अक्षय कुमार ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

New WAP

इस वीडियो में अक्षय कुमार ने वर्ष 2021 का सूर्योदय दिखाया और गायत्री मंत्र का जाप किया। वीडियो में अक्षय कुमार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर रहे हैं। वीडियो शेयर करके अक्षय कुमार ने लिखा अगर आपने नव वर्ष का सूर्योदय मिस कर दिया है तो यह पहला सूर्योदय है आप सभी के लिए है। मैं आप सभी की सफलता और खुशियों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं Happy New year।

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने विशेष अंदाज से नव वर्ष का स्वागत किया है। अक्षय का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आया और उनकी बहुत तारीफ भी हुई। वर्ष 2020 में सबसे अधिक विज्ञापनों में दिखने वाले एकमात्र अभिनेता अक्षय कुमार है। अक्षय कुमार ने कुल विज्ञापनों में से 16 फ़ीसदी विज्ञापनों में हिस्सा लिया है। अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और वरुण धवन को इस दौर में हराया है।

Avertisement Celebrity

बॉलीवुड के सभी कलाकारों ने वर्ष 2021 का जोरदार स्वागत किया है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताया तो कोई मुंबई से बाहर देश विदेश में जाकर अलग अंदाज से जश्न मना रहा है। बॉलीवुड कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी और तस्वीरें भी शेयर की।

New WAP


Share on