राज कुंद्रा के बाद अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां की होगी गिरफ्तारी? धोखाधड़ी के मामले में दर्ज हुई FIR

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बता दे कि पोर्नोग्राफी मामले में उनके पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार सभी पर पुलिस की निगाह बनी हुई है। इतना ही नहीं अपने पति की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस द्वारा शिल्पा शेट्टी से भी बारीकी से पूछताछ की गई थी। लेकिन उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी और से कोई भी ऐसी जानकारी नहीं दी जिससे पुलिस पूर्ण रूप से संतुष्ट हो सके इसीलिए मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से भी शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट नहीं दी गई थी।

New WAP

Raj Kundra Shilpa Shetty Sunanda

बता दें कि 19 जुलाई को ही राज कुंद्र की गिरफ्तारी के बाद से ही दिन बा दिन इस मामले से जुड़े कई राज खुलते जा रहे हैं जो लगातार राज कुंद्रा और उनके परिवार की मुसीबतों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वही अपने पति की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी अपने परिवार वालों के साथ में रह रही है और उन्होंने अपने चल रहे शो को भी छोड़ दिया है। इतना ही नहीं अपनी और से तबयान दर्ज करवाने वाली कई पीड़ित लड़कियों द्वारा इस मामले में राज कुंद्रा का नाम साफ तौर पर लिया है जिसने उनकी मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है।

Raj Kundra Shilpa Shetty Sunanda 1

New WAP

लेकिन अब हाल ही में खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा के ऊपर भी धोखाधड़ी का आरोप लगा है इस मामले में उनके खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज करवा दी गई है। खबरों की माने तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा के ऊपर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगा है इतना ही नहीं दोनों के खिलाफ फरियादी ने लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने मैं एफ आई आर दर्ज करवाते हुए इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है वहीं मामला दर्ज होने के बाद ही पुलिस काफी चौकन्ना नजर आ रही है।

Shilpa Shetty Sunanda 1

खबरों की माने तो आप लखनऊ पुलिस जल्द ही मुंबई रवाना होने वाली है और इस मामले की पूरी बारीकी से जांच करेगी दोनों ही मां बेटी के ऊपर आरोप लगा है कि इन्होंने अपनी कंपनी आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम से लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। वहीं आ जाना कोई सफाई आर ने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा की मुश्किलों को बढ़ा दिया है यदि खोजबीन के दौरान पुलिस के हाथ कोई भी पुख्ता सबूत लगते हैं तो दोनों की गिरफ्तारी भी होना लगभग तय मानी जा सकती है?

Shilpa Shetty Sunanda 2

बता दे कि सुनंदा और शिल्पा पर आरोप है कि दोनों ने ही आयोसिस वेलनेस सेंटर के ब्रांच खोलने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। वही दोनों के खिलाफ शिकायत होने के बाद नोटिस भी जारी कर दिया गया है और अब पूछताछ के लिए लखनऊ पुलिस मुंबई रवाना होगी और इस मामले की तहकीकात पूरी बारीकी के साथ में की जाएगी। बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ऊपर भी कई लोग उनकी गिरफ्तारी के बाद ठंडी का आरोप लगा चुके हैं उन्होंने भी अपनी कंपनी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए ठगे हैं।

Shilpa Shetty Sunanda 3

यह मामला ऐसे हालातों में सामने आया है जब पहले से ही शिल्पा शेट्टी काफी परेशानियों का सामना कर रही है अब देखने वाली बात होगी के दोनों ही मां बेटी के ऊपर लगे आरोप कितने हद तक सही साबित होते हैं और यदि पुलिस के हाथ कुछ भी सबूत लगता है तो दोनों की गिरफ्तारी भी पुलिस कर सकती है। इस मामले में ज्योत्सना चौहान ने विभूतिखंड और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज थाने में शिकायत की है वहीं इस मामले को लेकर ईस्ट के डीसीपी संजीव सुमन द्वारा कहना है कि इस मामले की पूरी बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी लोग इसमें दोषी करार दिए जाएंगे उन पर उचित कार्यवाही होगी। जिसके लिए आज पुलिस बल मुंबई के लिए रवाना होगा।


Share on