शाहिद कपूर के प्यार में राजकुमार की बेटी ने कर दी थी सारी हदें पार, अभिनेता को करनी पड़ी थी FIR

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार जितने ज्यादा फेमस लोगों के बीच में अपनी अदाकारी के लिए है उतने ही कहीं वे अपनी लव स्टोरी के लिए भी रहे हैं बहुत से कलाकार तो ऐसे हैं। जिन्होंने अपनी लवस्टोरी को लेकर लोगों के बीच में कुछ सुर्खियां बटोरी है। इतना ही नहीं वह आज भी उनके लिए जाने जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही कलाकार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से लोगों का खूब दिल जीता और वह अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी ज्यादा जाने जाते हैं। यही कारण है कि लड़कियों के लिए वे एक क्रश है।

New WAP

vastavikta pandit 1

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार शाहिद कपूर की जिन्होंने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और वह अपनी अदाकारी के लिए काफी ज्यादा जाने जाते हैं। इतना ही नहीं शाहिद कपूर अपने अच्छे लुक के लिए भी लोगों के बीच में काफी सुर्खियां बटोर रहते हैं। यही कारण रहा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए कलाकार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ में जोड़ा गया। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अरेंज मैरिज की है और आज अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

vastavikta pandit

New WAP

लेकिन आज हम आपको शाहिद कपूर के लव स्टोरी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं जिससे शायद आप आज तक अनजान रहे होंगे। आपने mughal-e-azam और तिरंगा जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले कलाकार राजकुमार को तो देखा ही होगा। अभिनेता आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है उन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी, यही कारण है कि आज भी उनके चले जाने के बाद भी उन्हें तहे दिल से याद किया जाता है।

vastavikta pandit Raaj Kumar

वहीं अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित जिन्होंने बॉलीवुड में अपने पिता की तरह कदम तो रखें लेकिन उनकी तरह इतना बड़ा नाम नहीं कर सकी और कुछ ही बॉलीवुड का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया। लेकिन इस दौरान वास्तविकता को शाहिद कपूर से काफी ज्यादा लगाव हो गया। और वे अभिनेता को पाने के लिए काफी कुछ करने लगी बता दें कि वास्तविकता की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। अभिनेत्री शाहिद कपूर के प्यार में पागल जैसी हो गई थी।

vastavikta pandit Raaj Kumar 1

यही कारण रहा कि अभिनेत्री शाहिद कपूर को पाने के लिए तमाम कोशिश करती रही, खबरों की माने तो वास्तविकता ने शाहिद कपूर का पीछा किया उनकी सब जानकारी वह रखा करती थी। इतना ही नहीं कहने वालों का तो यह भी कहना है कि वास्तविकता शाहिद कपूर को अपना पति भी बताती थी। जब इस बात की जानकारी अभिनेता को लगी तो उन्होंने परेशान होकर अभिनेत्री के खिलाफ सख्त एक्शन लिया तब जाकर वास्तविकता ने शाहिद कपूर का पीछा करना छोड़ा।

vastavikta pandit Raaj Kumar Shahid Kapoor

वास्तविकता पर शाहिद कपूर का क्रश इतना ज्यादा था कि उन्हें पाने के लिए अभिनेत्री ने कई पापड़ बेले बॉलीवुड में अपना नाम नहीं बना सकी अभिनेत्री शाहिद कपूर को पाने के लिए उनके घर के बगल में फ्लैट ले लिया। शाहिद कपूर जहां भी जाते वास्तविकता भी उनके पीछे डिटेक्टिव की तरह लग जाया करती थी। शाहिद कपूर वास्तविकता की इन हरकतों से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। लेकिन अभिनेत्री के सर पर तो शाहिद कपूर का मानव जुनून सवार था और वे उन्हें पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थी। आखिर में शाहिद कपूर को एक्शन लेना पड़ा तब जाकर अभिनेत्री ने उनसे दूरियां बनाई।


Share on