Aadhar Card Update Date : अब इस तारीख तक फ्री में कर सकते हैं आधार कार्ड को अपडेट, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन, ऐसे उठाएं इसका लाभ

Follow Us
Share on

Aadhar Card Update Date : आधार कार्ड के डिटेल को मुफ्त में अपडेट करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। आधार में दस्तावेजों को अपडेट करने की डेडलाइन पहले 14 सितंबर 2023 रखी गई थी जिसे यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 3 महीने बढ़कर 14 दिसंबर 2023 कर दिया है। यह जानकारी अथॉरिटी के तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की गई है।

New WAP

Aadhar Card Update Date में फिर हुआ बदलाव

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके बारे में जानकारी दी है। UIDAI ने कहा है कि “ज्यादा से ज्यादा लोगों को आधार कार्ड से जुड़े अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से हमारे द्वारा myAadhar पोर्टल के जारी दस्तावेजों को फ्री में अपडेट करने की सुविधा में 14 सितंबर तब का समय दिया गया था जिसको बढ़कर 14 दिसंबर कर दिया गया है।

10 साल पुराने आधार को अपडेट करना है जरूरी

UIDAI ने 10 साल या उससे पुराने आधार कार्डधारको को जानकारी दी है कि वह अपने आधार विवरण को वर्त्तमान जानकारी के साथ अपडेट कर दें। UIDAI की वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि “डेमोग्राफिक जानकारी को सटीक और सही बनाए रखने के लिए कृपया अपने आधार कार्ड को अपडेट कर दें। इसे अपडेट करने के लिए अपनी पहचान प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ से जुड़े प्रमाण पत्र को डाउनलोड करें। भारत के नागरिकों को नाम और पते अपडेट करने के साथ ही शादी विवाह या मृत्यु होने की स्थिति में रिश्तेदारों के डिटेल अपडेट करने के बारे में भी इसमें कहा गया है।

Also Read: क्या बच्चों के आधार कार्ड के लिए है कोई उम्र सीमा? कौन-कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी, देखे पूरी जानकारी

New WAP

वेबसाइट पर जाकर मुफ्त में अपडेट करें आधार कार्ड

दिए गए सूचना के अनुसार यह सभी जानकारियां 14 दिसंबर तक UIDAI की वेबसाइट पर फ्री में अपडेट की जा रही है। यह सभी कॉमन सर्विसेज सेंटर की मदद से किए जाएंगे लेकिन इसके लिए ₹25 फीस आपको देना होगा। बाकी सभी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी।


Share on