Bharti Singh Son Gola Naatu Naatu Dance: एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने NATU NATU को जब से ऑस्कर अवार्ड मिला है। इसके बाद से ही यह गाना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बता दें कि अब तक कई बॉलीवुड सितारे इस गाने पर थिरकते हुए नजर आए है। इतना ही नहीं क्रिकेटर भी अब इस गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए हैं। गाने ने ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है।
ऑस्कर जीतने के बाद से ही फिल्म और इस गाने से जुड़े कलाकार लगातार चर्चाओं का विषय बने हुए है। लेकिन इस बीच एक वीडियो जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला का भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोला भी Natu Natu गाने पर नाचते हुए नजर आ रहा है यह वीडियो अब काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भारती का बेटा गोला डांस हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के जिसके बैकग्राउंड में RRR फिल्म का गाना Natu Natu बज रहा है। कॉमेडियन भारती का बेटा अक्सर अपनी शर्तों के लिए चर्चाओं का विषय बना रहता है जिसे अभी से ही लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिलता है ऐसे में इस पॉपुलर गाने पर डांस करके गोला ने भी सुर्खियां बटोर ली है।