Mukesh Ambani: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने व्यापार के साथ ही अपने व्यक्तित्व और अपने से जुड़ी जानकारियों के लिए हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। बता दें कि हाल ही में जारी हुई सूची के अनुसार मुकेश अंबानी रईसों की गिनती में आठवें नंबर पर है। आज उनके पास देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना व्यापार मौजूद है। मुकेश अंबानी भगवान में भी काफी ज्यादा आस्था रखते हैं उन्हें हमेशा ही भगवान की चरणों में देखा जा सकता है।
हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और रिलायंस रिटेल लिमिटेड के निदेशक मनोज मोदी के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह देशभक्त की वेशभूषा में नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही जिसमें देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी हाथी से भी आशीर्वाद लेते हुए नजर आए।
मुकेश अंबानी भगवान में भी काफी ज्यादा आस्था रखते हैं यही कारण है कि हर साल वह आदेश पर मौजूद मंदिरों में करोड़ों रूपए का चढ़ावा चढ़ाते हैं। हाल ही में जो मुकेश अंबानी तिरुपति बालाजी पहुंचे तो उन्होंने डेढ़ करोड रुपए की पेशकश की है। हमेशा ही मुकेश अंबानी भगवान की चरणों में बड़ी भेंट चढ़ा कर आते हैं। इस दौरान सामने आए वीडियो में देखा भी जा सकता है कि किस तरह से अपनी बहू के साथ मुकेश अंबानी पूजा अर्चना करते हुए नजर आए है।
View this post on Instagram
मीडिया से बात करते हुए खुद मुकेश अंबानी ने इस बात की जानकारी दी कि वह अपनी होने वाली बहू के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मंदिर में हर साल होने वाले बदलाव को लेकर भी जानकारी साझा की है। आपको बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी ज्यादा फेमस है। मंदिर काफी प्राचीन होने के साथ ही सबसे धनी मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।