26 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023
spot_img

Jogendra Kumar: इंदौर की तर्ज पर देहरादून में डांस के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करता है यह जवान, जल्द किया जाएगा सम्मानित!

Jogendra Kumar: देश की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार के साथ ही ट्रैफिक पुलिस का भी अहम योगदान रहता है। जिस तरह से बहानों की संख्या बढ़ रही है। उसी के साथ यातायात व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। ऐसे में कई ट्रैफिक पुलिस वाले ऐसे भी है जो अपने अनोखे अंदाज से ट्रैफिक को कंट्रोल करते हुए नजर आते हैं।
Dehradun Home Guard Jogendra Control Traffic 2
इनमें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले शहर इंदौर के नाम पहले नम्बर पर आता है। बता दें कि इंदौर का नाम सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ ही अपनी ट्राफिक व्यवस्थाओं के लिए भी दुनियाभर में पहचाना जाता है। क्योंकि यहां पर ट्राफिक व्यवस्था संभालने का जिम्मा रंजीत कुमार के ऊपर है जो कि ‘डांसिंग कॉप’ के नाम से जाने जाते हैं।

New WAP

डांसिंग कॉप रंजीत ने अपने इस स्टाइल से लोगों के बीच बड़ी पहचान बनाई है। आज उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी मौजूद है। इतना ही नहीं अभी तक उन्हें कई रियलिटी शो में भी सम्मानित किया जा चुका है। ट्रैफिक व्यवस्था को अपने ही अंदाज में संभालने का यह अनोखा अंदाज आपको और कहीं देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में रंजीत सिंह की तरह देहरादून की सड़कों पर होमगार्ड जोगेंद्र कुमार भी अपने ‘डांसिंग’ स्टाइल से ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाया हुआ है। होमगार्ड जोगेंद्र कुमार भी रंजीत सिंह की तरह खूब पॉपुलर हो रहे हैं। उनके वायरल वीडियो ने लोगों के बीच उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया है।

New WAP

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!