बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर Bappi Lahiri ने आज 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है बता दें कि हाल ही में देश ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 92 साल की उम्र में खो दिया था। जिसके बाद से ही सब गम में डूबे हुए थे। लेकिन अचानक आज सुबह आई यह खबर एक बार फिर सभी को गम में डूब हो गई है।
Bappi Lahiri 70 और 80 के दशक से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में गानों का काम करते आ रहे हैं उन्होंने अपने अब तक के करियर में तकरीबन 500 से ज्यादा फिल्मों में 5000 से ज्यादा गाने कंपोज भी किए हैं इतना ही नहीं वह जाने-माने संगीतकार भी थे। उन्होंने बहुत से गाने गाए भी है। बप्पी दा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकारों में से एक थे। वे जिस भी मंच पर जाते थे वहां की रौनक ही बढ़ जाया करती थी। बप्पी दा ने अपने जीवन के 48 साल संगीत के नाम कर दिए थे।
म्यूजिक में बप्पी दा के योगदान को कभी भी इंडस्ट्री नहीं भुला सकती। उनके काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा बता दें कि उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम कलाकार उन्हें सोशल मीडिया माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बप्पी दा हमेशा बेशकीमती धातु कहे जाने वाले सोने से लदे हुए रहते थे। तो चलो आपको आज बताते हैं कि ऐसा क्या था जो बप्पी दा इतना सारा सोना पहन कर हमेशा चला करते थे।
मशहूर संगीतकार ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह खुद अमेरिकन स्टार एल्विस प्रेस्ली के बहुत बड़े चाहने वालों में से एक थे। उन्हें एल्विस प्रेस्ली का सोने की चेन पहन का परफॉर्मेंस करना काफी पसंद आता था। हालांकि जिस समय बप्पी दा ने एल्विस प्रेस्ली को परफॉर्मेंस करते हुए देखा था उस समय में इंडस्ट्री में स्ट्रगल ही कर रहे थे लेकिन उन्होंने कहीं ना कहीं मन में ठान लिया था कि जिस दिन में बड़े इंसान बन जाएंगे और काफी ज्यादा फेमस हो जाएंगे तो वह भी इस तरह से ही सोना पहनेंगे।
उन्होंने अपने फेमस होने के बाद में यही किया जहां वे शानदार म्यूजिक कंपोजर के तौर पर तो पहचाने ही जाते थे लेकिन वह अपने साथ इतना ज्यादा सोना पहनते थे। उन्हें गोल्डन मैन के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े वे एक ऐसी शख्सियत थे जो इतना ज्यादा सोना पहन कर घूमा करते थे। उनकी पहचान उनके गले में लदे हुए भारी-भरकम सोने से भी होती थी।
बप्पी दा हर जगह भारी मात्रा में सोना पहन कर ही घूमा करते थे। उन्होंने जो ठाना था वह करके दिखाया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनके पास तकरीबन 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति मौजूद है इसमें उनके पास 50 लाख रुपए का तो सोना ही है।