सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रातों-रात लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक बच्चा ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए दिखाई दे रहा था। यह गाना इतना ज्यादा फेमस हुआ कि आज लोगों के जुबां पर बना हुआ है।
बता दें कि सहदेव एक सड़क हादसे का शिकार हो गए उन्हें गंभीर छोट आई जिसके बाद उन्हें अस्पताल रैफर किया गया। ख़बरो के अनुसार सहदेव के साथ यह हादसा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुआ। जहां दोस्तों के साथ जा रहे सुपरस्टार सहदेव की बाइक अचानक पलट गई जिसकी वजह से उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई बताया जाता है कि रोड पर गिट्टी और रेत होने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
डॉक्टर ने कहा चोट गंभीर है सहदेव की
सहदेव को राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुचाया गया। हादसे के बाद सहदेव बेहोश हो गई थे। वहीं इस एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेली ने भी सुकमा कलेक्टर से सहदेव के इलाज के लिए सख्त निर्देश दिए साथ ही उन्होंने उनके परिवार वालों को यहां विश्वास दिलवाया है कि सहदेव के इलाज में बिल्कुल भी कमी नहीं रखी जाएगी। सहदेव को उपचार के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। जहां के डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी गई कि सहदेव ठीक है।
बता दें कि एक्सीडेंट खबर के बाद मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए एक्शन के चलते आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया से लोगों के बीच में लोग प्रीता बनाने वाले शाहदेव के लिए आप सोशल मीडिया पर कई जाने-माने चेहरों ने टूट कर उनकी हालत के लिए सभी से दुआ मांगने की गुहार लगाई है इनमें जाने वाले रैपर बादशाह भी शामिल है उन्होंने भी सहदेव के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इतना ही नहीं एंबुलेंस में ले जाते हुए शाहदेव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।