मनोरंजन दुनिया के बहुत से सितारे आज हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनसे जुड़ी यादें आज भी उन्हें सभी के दिलों में जिंदा रखे हुए हैं। मनोरंजन दुनिया में आना और बहुत कम समय में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेना सभी के किस्मत में नहीं होता लेकिन आज हम जिस कलाकार की बात करने जा रहे हैं उन्होंने बतौर अभी ने हर घर में बड़ी पहचान बनाई और आज भी लोग उन्हें काफी अच्छे से जानते हैं। लेकिन अपनी निजी परेशानियों के चलते इन्होंने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया, और इस तरह कलाकार के चले जाने के बाद आज उनके घर वाले कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
दरअसल, आज हम बात करने हैं टीवी शो बालिका वधू से घर-घर में अपनी बड़ी पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की जिन्होंने इस सीरियल से लोगों के दिल में अपनी अदाकारी की एक अलग ही छाप छोड़ी है। आज भी लोग उन्हें आनंदी के नाम से जानते हैं। बालिका वधू सीरियल के माध्यम से एक संस्कारी बहु बन लोगों के दिलों में अपनी बड़ी पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतना बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद वे अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगी।
2016 में प्रत्युषा ने दुनिया को अलविदा कहा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1991 में जन्मी प्रत्युषा बनर्जी मैं बहुत छोटी उम्र में मनोरंजन दुनिया में अपने कदम रख दिए थे और वे काफी ज्यादा सफल भी रही। लेकिन अपनी निजी जिंदगी से चल रही परेशानियों के चलते उन्होंने अपने आप को ही सबसे अलग कर दिया और अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गई। आज अदाकारा की आज 30 वी बर्थ एनिवर्सरी है। लेकिन इसे सेलिब्रेट करने के लिए आज भी मौजूद नहीं है बता दे कि 1 अप्रैल 2016 को अचानक किया खबर आई कि प्रत्युषा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अचानक आई इस खबर ने मनोरंजन दुनिया में मानो सभी को काफी हैरानी में डाल दिया किसी ने भी नहीं सोचा था कि उभरती हुई अदाकारा इतना बड़ा कदम उठा लेगी कि खुद को ही खत्म कर ले। लेकिन अभिनेत्री के इस तरह चले जाने के बाद जब खोजबीन की गई तो पता चला कि उन्होंने आखिरी कॉल अपने बॉयफ्रेंड राहुल को किया है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया खबरों की मानें तो दोनों के बीच में काफी तनाव भरा रिश्ता चल रहा था और इसी दबाव में प्रत्युषा ने अपने आप को खत्म कर लिया।
अंतिम संस्कार भी एक दुल्हन के रूप में हुआ था
बाद में राहुल राज और प्रत्युषा के बीच में हुई बात की कॉल रिकॉर्डिंग भी सबके सामने आई थी। जिसमें दोनों के रिश्ते को लेकर हकीकत सबके सामने आई। खबरों की माने तो जब प्रत्युषा ने अपनी जीवन लीला समाप्त की थी उस समय उनकी मांग में सिंदूर भरा हुआ था बताया जाता है कि उनका अंतिम संस्कार भी एक दुल्हन के रूप में ही किया गया था। अपने बेटी को इस तरह खो देने के बाद से ही प्रत्युषा के घर वाले राहुल राज के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं और अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आज भी वह कोर्ट और हवालात के चक्कर काट रहे हैं।
वही कुछ समय पहले ही खबरें आई थी कि बेटी के न्याय में माता पिता ने काफी पैसा खर्च कर दिया है और आज भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने बेटी को न्याय दिलाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उनका कहना है कि वह आखरी सांस तक अपनी बेटी के लिए लड़ेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्युषा के पिता एक राइटर है। लेकिन उन्हें पहले की तरह अब ज्यादा काम नहीं मिलता वही उनकी मां भी काम करती।