देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। अब इसकी जद में लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी आते जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सबके साथ में साझा की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि सलमान खान के घर भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। हाल ही में उनके घर के मेंबर भी संक्रमित पाए गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान पिछले वर्ष भी बॉलीवुड के कई कलाकार इस वायरस से संक्रमित हो गए थे। इतना ही नहीं कई कलाकारों ने तो कोरोना के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कोरोना का गहरा प्रभाव देखने को मिला था। बता दें कि काफी समय तक लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम ठप हो गया था। लेकिन सुधरते हालातों के साथ एक बार फिर फिल्मों का काम और सिनेमाघर सब चालू है।
महीप कपूर और सीमा खान भी हुई कोविड पॉजिटिव
लेकिन अब लगातार फिर से मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में करण जौहर के पार्टी में पहुंची करीना कपूर खान और उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उसके बाद अब और खबर आ रही है कि बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी इस वायरस की चपेट में आ गई है। जानकारी मिलने के बाद से ही फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोहेल खान की पत्नी सीमा खान का उपचार घर में ही किया जा रहा है तो वही संजय कपूर की पत्नी महीप को भी आइसोलेट कर दिया गया है क्योंकि उनमें मामूली से लक्षण देखने को मिले हैं लेकिन जिस तरह से हम एक के बाद एक बॉलीवुड कलाकार इस वायरस के चपेट में आ रहे हैं। यहां कहीं ना कहीं चिंताजनक है बता दे कि करीना कपूर खान के बाद और भी बॉलीवुड के कई कलाकार इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं जो आप आइसोलेट होकर अपना उपचार करवा रहे हैं।