IIT रुड़की के छात्र का कमाल ट्राईविजार्ड चेस बोर्ड किया विकसित, अब एक साथ खेल सकेंगे तीन लोग

Follow Us
Share on

आज के समय में इंसान अपने तनाब को दूर करने के लिए किसी ने किसी खेल।से जुड़ा रहता है। इतना ही नहीं बहुत से लोग ने तो खेलों के माध्यम से अपने आप को बड़े मुकाम पर पहुंचा दिया है। आज में एक ऐसे ही खेल के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपने चेस का नाम तो सुना ही होगा। जिसको खेलने के लिए आपको कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठना पड़ता हैं। लेकिन इस खेल की बड़ी बात यह है कि इसे केवल दो लोग ही खेल सकते हैं।

New WAP

Triwizard Chess Board 4

लेकिन आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने इस खेल को ही बदल दिया है। दरअसल, अब तक दो लोगों द्वारा खेले जाने वाले इस खेल को तीन लोगों के लिए नया बोर्ड तैयार किया है। जिसमे अब एक साथ तीन लोग इस खेल को आराम से खेल सकते हैं। बता दें कि 2014 के बैच के बीटेक के छात्र आदित्य निगम ने इस नए बोर्ड को बनाया है। वे आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र रहे हैं।

Triwizard Chess Board 3

New WAP

यह ट्राइविजार्ड चेस नाम से लोकप्रिय है। जो देश का पहला ऐसा चेस बोर्ड है। जिसमे एक साथ तीन लोग इसे खेल सकते हैं। वहीं आईआईटी रुड़की में हुए चेस टूर्नामेंट के दौरान इस ट्राइविजार्ड चेस को पेश किया गया था। वहीं इस टूर्नामेंट में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों में भाग लिया था। सभी को यह नया बोर्ड काफी ज्यादा पसंद बागी आया सभी ने अपने अनुभव को भी साझा किया किया था।

Triwizard Chess Board 1

अपने इस नए चीज की वोट के बारे में जानकारी देते हुए आदित्य निगम ने बताया कि इसमें केवल एक खिलाड़ी ज्यादा बढ़ाया गया है बाकी किसी भी चीज को नहीं बदला गया है सभी खिलाड़ियों के पास बराबर गोते रहती है। और पहले वाले चेस की तरह ही इसे भी खेला जाता है। आदित्य का कहना है कि इस नए बोर्ड के आने के बाद लोगों में चेस को लेकर उत्सुकता भी बढ़ेगी और इस में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने से एक साथ कई लोग चेस खेलने का लुत्फ उठा सकेंगे।

Triwizard Chess Board 2


Share on