टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा आज लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बनाने में सफल रहे हैं बता दें कि नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही देशवासियों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं। आज सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा छाए हुए रहते हैं। गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही सभी के हीरो बन गए हैं। आज सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी लोकप्रियता बन गई है।
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में जैसे ही गोल्ड मेडल अपने नाम किया था उसके बाद से ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई थी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा है। पहले की तुलना में आज नीरज चोपड़ा की वैल्यू 1000 गुना बढ़ चुकी है। आज हर कोई उन्हें देखना पसंद करता है। खबरों के अनुसार उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी लोकप्रियता महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के जितनी बना ली है।
बता दें कि नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उनके द्वारा किए जाने वाले विज्ञापन के रेट भी कंपनी द्वारा बढ़ाने की बात चल रही है। नीरज कुछ चुनिदा स्पोर्ट्स ब्रांड नाइके, स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड गेटोरेड के चेहरे रहे हैं। वहीं अब हाल ही में jsw के मुख्य कार्यकारी मुस्तफा घोष की माने तो उनकी ब्रांड वैल्यू पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया है कि नीरज की वैल्यू के अनुसार अब पुराने करार में भी बदलाव किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में नीरज का शेड्यूल बिजी रहने वाला है। ऐसे में उनके पास 80 से ज्यादा ब्रांड के अनुरोध मौजूद हैं। वहीं इस पर जल्द ही विचार किया जाएगा। पहले जहां नीरज चोपड़ा को नॉर्मल 10 से 20 लाख रुपए मिला करते थे। लेकिन आज उनकी वैल्यू के अनुसार यह माना जा रहा है कि जहां महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को 1 से 5 करोड़ के बीच में ऑफर मिलता है। ऐसे में आप समझा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा की वैल्यू के अनुसार उन्हें इससे भी बड़ा ऑफर मिलने का अनुमान है।
Desi Chora Neeraj Chopra Old Interview pic.twitter.com/1g3wayNoJz
— Tejinder Pall Singh Bagga (@TajinderBagga) August 9, 2021
बताते चले कि हाल ही में नीरज ने टाटा एआईए लाइफ के साथ डील की है। और वे इस डील से काफी ज्यादा खुश भी है। उनका मानना है कि लोगों में जीवन बीमा को लेकर सकारात्मकता होनी चाहिए। गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की वैल्यू दूसरे बड़े नामों की तरह हो गई है आज उन्हें हर मंच पर लोग बुलाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा अब तक कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं इस दौरान उनके कई तरह के रूप भी लोगों को देखने को मिले हैं।