एक मां के लिए उसके बच्चे अपनी जान से भी ज्यादा प्यारे होते हैं। मां अपने बच्चे पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने देती है। इसके लिए चाहे उसे कितनी भी बड़ी मुश्किल का सामना क्यों न करना पड़े आज हमारे बीच ऐसे बहुत से उदाहरण मौजूद है। जिनमें देखा गया है कि किस तरह से अपने बच्चों पर आंच आने पर एक मां उसकी ढाल बन जाती हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि किस तरह से अपने बच्चे पर दीवार को गिरता देख मां ढाल की तरह उसके सामने खड़ी हो जाती है। इसे आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि दुनिया को मां की जरूरत है। वीडियो में देखा जाता है कि महिला दीवाल के किनारे बैठी हुई है और शांति उनका बच्चा भी दिखाई दे रहा है ऐसे में उसे लगता है कि दीवार गिरने वाली है तो वहां अपने बच्चे पर ढाल बन जाती है और दीवार का एक महिला के ऊपर गिरने लग जाती है।
The world needs mothers pic.twitter.com/g1tWtL9hmr
— Susanta Nanda (@susantananda3) September 21, 2021
यह मंजर दिल दहला देने वाला है। लेकिन मां के हौसले और अपने बच्चे के प्रति इस तरह से भावना को देखते सभी का दिल मां के गर्भ से चौड़ा हो गया। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है बता दें कि वीडियो में दीवार गिर जाती है। उसके बाद एक आदमी बच्चे को अपनी गोद में उठा लेता है। वह भी इस मंजर को देखकर काफी हैरान रह जाता है।