हिंदी सिनेमा में आजअभिनेत्री रेखा जाना माना नाम है। उन्होंने फिल्मों में कदम रखने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया उनकी अदाकारी और उनके योगदान को बॉलीवुड इंडस्ट्री कभी भी नहीं भुला सकती आज भी अभिनेत्री रेखा के रियलिटी शो में नजर आती है और वह आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती है। अभिनेत्री रेखा ने अपने फिल्मी करियर में अपनी खूबसूरती और अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है यही कारण है कि आज भी उन्हें लोग स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं।
रेखा के फिल्मी सफर की बात की जाए तो उन्होंने ‘दो शिकारी’ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया वह अपने करियर में स्क्रीन पर कई तरह के रोल भी निभा चुकी है। वही अपने फिल्मी करियर को लेकर रेखा ने एक बार इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें एक्टिंग में बिल्कुल भी रुचि नहीं थी और वह अदाकारा भी नहीं बनना चाहती थी लेकिन उनके मां के चलते उन्होंने एक्टिंग में अपना हुनर आजमाया।
वहीं जब रेखा ने फिल्मों में अपने कदम रखे उसके बाद वे रोजाना रोते हुए अपनी राज गुजारा करती थी। इस बारे में अभिनेत्री की मां ने बताया कि उनके साथ अच्छा सलूक नहीं होता था जिससे वह निराश होकर रात में रोया करती थी। एक बार अन्नू कपूर ने 92.5 बिग एफएम के शो सुहाना सफर में अभिनेत्री रेखा के फिल्मी करियर के बारे में जानकारी दी थी। अन्नू कपूर ने बताया था कि जिस समय अभिनेत्री रेखा की फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही थी उस समय में काफी बच्ची थी। लेकिन वे शरीर से थोड़ी हेल्दी थी तो उन्हें लिमिटेड खाना खिलाने को उनकी मां की तरफ से बोला गया था।
अपनी शुरुआती फिल्म शूटिंग के दौरान अभिनेत्री रेखा को मुंबई की भाषा भी समझ में नहीं आती थी इसीलिए बहुत से लोगों ने हर कुछ कह दिया करते थे इतना ही नहीं उनके मोटापे के चलते उन्हें आइसक्रीम और चॉकलेट से भी दूर रखा जाता था। वही बड़ी परेशानी झेलने के चलते रेखा ने मुंबई को जंगल तक बता दिया था। इतना ही नहीं अन्नू कपूर ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान रेखा से गहने और अलग-अलग कपड़ों को पहनने को कहा जाता था लेकिन देखा इतनी ज्यादा नाजुक थी के गहनों की वजह से उन्हें शरीर में खुजली होने लगती थी।
वहीं इन चीजों से परेशान होकर वे रोज अपने घर जाकर रातों में रोया करती थी और यही सोचा करती थी कि दूसरे बच्चों की तरह वह खुद एक सामान्य जिंदगी क्यों नहीं जी पाती है। सिमी गरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री रेखा ने बताया था कि किस तरह से उनकी मां ने उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में लाने के लिए उन्हें बड़े-बड़े लालच दिए थे। वही रेखा ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें लालच दिया कि यदि वह फिल्मों में काम करेंगी तो उन्हें अफ्रीका जैसे बड़े देश जाने को मिलेगा जहां वे बहुत सारे जानवरों को देख सकेंगी। अपनी मां के इस जाल में रेखा फस गई और फिल्मों में काम करने के लिए राजी हो गई।