फिल्मी दुनिया के कलाकार अपने करियर में कई तरह के रोल करते हैं और अपनी पहचान लोगों के दिलों में बनाते हैं। लेकिन आज आप बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो काफी हिट और सुंदर मानी जाती है इतने ही नहीं इन जोड़ियों ने एक साथ काम करते हुए लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया है और सभी उन्हें एक साथ देखना भी पसंद करते हैं। तो चलो आज आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ चर्चित जोड़ी के बारे में बताते हैं।
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर
इस लिस्ट में पहला नाम आता है आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर का बता दे कि दोनों कलाकारों ने हिंदी सिनेमा में रहते हुए एक साथ कई फिल्मों में काम किया है इतना ही नहीं इस दौरान दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में भी आयुष्मान और भूमि की जोड़ी को काफी ज्यादा प्यार मिला था। इसके अलावा भी दोनों ही कलाकारों की जोड़ी को और की फिल्मों में देखा है। आज भी लोग दोनों ही कलाकारों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
आलिया भट्ट और वरुण धवन
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन का बता दे कि दोनों ही कलाकार को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में देखा गया था इस फिल्म से ही आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत की थी फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी देखा गया था। बता दे कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी ने लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया है। यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है तो उन्होंने लोगों के दिलों में खासी पहचान बनाई और आज भी लोग दोनों की जोड़ी को एक साथ देखना चाहते हैं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री में चॉकलेट बॉय के नाम से फेमस रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी एक समय पर काफी ज्यादा लोगों का प्यार मिला था दोनों ने एक साथ फिल्मों में काम भी किया है इतना ही नहीं दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक बार फिर इन्हें साथ में काम करते देखना चाहते हैं।
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ
इस लिस्ट में चौथा नाम आता है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का बता दें कि दोनों ने वेलकम में काम किया है और इस फिल्म में लोगों ने दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया। बता दें कि दोनों कलाकार पिछले काफी समय से साथ में नजर नहीं आए हैं। वही एक बार फिर लोग बेसब्री से इस जोड़ी का इंतजार कर रहे हैं।
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर
इस लिस्ट में पांचवा नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो उभरते हुए कलाकार ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का बता दें कि दोनों ही कलाकारों ने फिल्म धड़क में काम किया था या फिर मूवी लव स्टोरी पर आधारित थी और दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। लेकिन जिसके बाद से दोनों की जोड़ी को दोबारा नहीं देखा गया है। इतना ही नहीं जाह्नवी कपूर इसके बाद कई फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन फैंसी एक बार फिर दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।