मनोरंजन दुनिया में बहुत कम ही कलाकार ऐसे होते हैं। जिन्हें बहुत कम समय में बड़ी सफलता हासिल हो जाती है। लेकिन आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में लोगों का दिल जीत लिया था। पहली फिल्म में हिट साबित होने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का ज्यादा योगदान नहीं रहा है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की जिन्होंने अपनी पहली फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। आज वे 46 साल की हो चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म में ही रातो रात बड़ी ऊंचाइयों को छू लिया था।
इतनी सफल रहने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा दिन तक काम नहीं किया बता दें कि उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी वहीं से अमीषा पटेल को बड़ी पहचान मिल गई थी। इस फिल्म में उनके साथ रितिक रोशन भी नजर आए थे।
उन्होंने अपने इतने छोटे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन इस दौरान उनका नाता विवादों से भी बड़ा रहा है। बता दें कि विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर उनका उनके घर वालों के साथ काफी ज्यादा विवाद हो गया था। इतना ही नहीं विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि अमीषा पटेल ने उनके घर वालों को नोटिस तक भिजवा दिया था।
View this post on Instagram
लेकिन आज अभिनेत्री सिंगल रहते हुए भी आलीशान जिंदगी जी रही है और वह लाइमलाइट से कोसों दूर है बता दें कि अपने फिल्मी करियर में उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दी थी। लेकिन आज वे आलीशान जीवन जी रही है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। और अपने से जुड़ी तस्वीर शेयर करती रहती है।