टाइम्स मैगजीन द्वारा हर वर्ष जारी की जाने वाली डिजायरेबल वूमेन (Times Most Desirable Women) की टॉप 50 की भारत में लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं इस दौरान जो रिजल्ट घोषित हुए है। उन्हें देख सभी खाफी हैरत में हैं। बता दें कि इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। लेकिन इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती ने पहला स्थान पाया है। वहीं इस रिजल्ट ने सभी को असमंजस में डाल दिया है।
तो चलो इस लिस्ट में आने वाली टॉप अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं। इस लिस्ट में पहला स्थान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने प्राप्त किया है। बता दे कि रिया पिछले एक साल से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह निधन मामले में कई बार जेल के चक्कर काट चुकी है। इतना ही नहीं उन्हें इस केस के चलते जेल में रहना पड़ा था। लेकिन वे फिलहाल जमानत पर बाहर है। उन्होंने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है साल 2020 में मिस दीवा यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली एडलिन कैसलिनों (Adline Castelino) का।
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है अपनी सुंदरता से सबको दीवाना करने वाली और बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रैंड दिशा पाटनी जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने सुपरहिट फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने रातों रात अपनी पहचान बना ली थी। इतना ही नहीं साल 2019 में वे इन लिस्ट में टॉप पर थी।
इस लिस्ट में चौथा नाम आता है अपनी तस्वीरों के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी का जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
इस लिस्ट में पांचवा नाम आता है बॉलीवुड की टॉप लिस्ट में शामिल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जिनकी गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है। जो एक फिल्म को साइन करने के लिए मोती रकम लेती है।