बॉलीवुड सितारे अपनी चमक-दमक और अपनी लाइफ स्टाइल से अपने फैंस को अक्सर प्रभावित करते रहते हैं। अपने तौर-तरीके और चमक-दमक की झलकियां सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। बॉलीवुड सितारों की इस चकाचौंध से हर कोई प्रभावित होता है क्योंकि जैसे चमक चमक यह फिल्मों में दिखाते हैं ठीक उसी तरह यह अपनी असल जिंदगी मैं भी जीवन जीते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के पास महंगी लग्जरी कार और आलीशान बंगले हैं मगर कुछ सितारे इन सभी से आगे चलकर प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। यह सभी सितारे अक्सर अपने स्वयं के हवाई जहाज में ही सफर करना पसंद करते हैं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले महान अभिनेता अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। अमिताभ बच्चन अक्षय अपनी स्टाइल और रहन-सहन से सभी को प्रभावित करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने स्वयं के हवाई जहाज में सफर करना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए स्वयं के प्राइवेट जेट में सफर करते हुए देखा गया है।
अजय देवगन
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्माता तथा निर्देशक अजय देवगन भी अपने लाइफस्टाइल से सभी को प्रभावित करते हैं। अजय देवगन के पास कई बड़ी कंपनियों की एक से बढ़कर एक कार उपलब्ध है। अजय देवगन की संपत्ति की बात की जाए तो वहां लगभग 35 मिलियन से अधिक होगी। रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन के पास होकर 800 अभिमान है जिसमें एक साथ 6 लोगों के साथ सफर किया जा सकता है। अजय देवगन अपने जेट विमान का प्रयोग अक्सर किसी कार्यक्रम में शामिल होने या शूटिंग पर जाने के लिए करते हैं।
शाहरुख खान
शाहरुख खान को किंग खान के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि पर्दे पर उनका अंदाज़ किसी किंग से कम नहीं होता है। शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा लेकिन हम आपको बताएं शाहरुख खान के पास अपना खुद का प्राइवेट विमान भी है जिसमें वह अक्सर अपने कोई स्टाफ के साथ सफर करते हैं।
अक्षय कुमार
अपने एक्टिंग और स्टाइल से लोगों के दिलों में विशेष जगह बनाने वाले अक्षय कुमार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता है। आप सभी को जानकर आश्चर्य होगा कि अक्षय कुमार के पास 207 करोड रुपए का एक निजी विमान है। अक्षय कुमार भी अपने इस विमान का उपयोग फिल्मों के प्रमोशन या अपनी निजी यात्रा पर जाने के लिए करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जोनस एक अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री है जिनके अभिनय के पूरे विश्व में दीवाने हैं। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा का अंदाज सभी को बहुत पसंद आता है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर न्यूयॉर्क और लंदन आती जाती रहती है जिस वजह से अपनी इन लंबी यात्राओं के लिए उन्होंने भी एक खूबसूरत आलीशान निजी विमान खरीदा है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी हुई रहती है। अपने कई व्यक्तिगत अवसरों के पिक्चर्स फैंस के साथ शेयर करती है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक जाने-माने बिजनेसमैन है और बहुत ही आलीशान जिंदगी जीते हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पास दुनिया भर में कई संपत्तियां हैं। जिसके चलते उन्हें अक्सर लंबे सफर करना होते हैं। अपने लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए इन्होंने भी एक निजी जेट विमान खरीदा हुआ है। शिल्पा शेट्टी ने कई बार अपने निजी जेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह अपने परिवार के साथ सफर करती हुई दिखाई देती है।