बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेट के खिलाड़ियों के बीच प्यार होना। आज आम बात हो गई हैं। हम कई समय से देखते आ रहे हैं। जब एक क्रिकेटर ने किसी अभिनेत्री से शादी की हो। यदि इन जोड़ी की लिस्ट देखने जाए तो बहुत लंबी है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हमेशा चर्चा के रहती हैं।
हाल ही में भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज के एल राहुल और बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के चर्चे काफी ज्यादा चल रहे हैं। और दोनों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। इससे पहले भारतीय टीम के स्पिनर चहल और धनाश्री हाल में शादी के बंधन में बंधे है।
किसने पहले प्रपोज़ किया ?
लेकिन आज में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली जोड़ी विरुष्का के बारे में बात करने जा रहे हैं। विराट और अनुष्का शर्मा ने इटली में बेहद ही शानदार अंदाज में शादी की थी। और हाल ही में दोनों माता पिता भी बन चुके हैं। अनुष्का ने प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच बात कब चालू हुए और पहले किसने किसे प्रपोज किया।
View this post on Instagram
तो चलो आज हम आपको बताते हैं। दरअसल, दोनों के मुलाकात एक ऐड के दौरान हुए थी और इस पहली मुलाकात में विराट अनुष्का को देख कर चौक गए थे। यही से दोनों के बीच बात चालू हुई। लेकिन बड़ी बात यह है कि इन दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार नहीं किया। क्योंकि दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। विराट ने यह भी बताया कि जब वो पहली बार अनुष्का से मिले थे तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वो उनसे मजाक कर बैठे लेकिन बाद में उन्हें पछतावा हुआ की उन्हें ये नहीं करना चाहिए था। दलअसल नर्वस होने के कारण विराट ने अनुष्का की फुटवेअर को लेकर मजाक किया था जिसका अनुष्का ने काफी कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया था।